इस पोस्ट में हमने आधारभूत भौतिक राशियां ( Basic Physics ) के ऐसे नोट्स उपलब्ध करवा रहे है जो आपको बेसिक फिजिक्स के लिए पढ़ना बहुत जरुरी है जिसमे आपको भौतिक राशियां , प्रकार , मात्रक पद्तियाँ यह सभी पढ़ने के लिए मिलेगा | भौतिक विज्ञान विषय के ऐसे नोट्स के साथ आप अपनी परीक्षा की शानदार तैयारी कर सकते है
आधारभूत भौतिक विज्ञान ( Basic Physics )
ऊतक ( Tissue ) : परिभाषा एवं जंतु उत्तक
कोशिका की संरचना , कोशिकांग एवं सूक्षमकाय | Complete Biology Notes
भौतिक राशियाँ
– वे राशियाँ जिनको मापा जा सके, भौतिक राशियाँ कहलाती हैं।
भौतिक राशियों के प्रकार
(A) मात्रक तथा मापन के आधार पर–
– किसी भी भौतिक राशि के मापन के लिए मात्रक प्रयोग में लिए जाते हैं।
– मात्रक दो प्रकार के होते हैं-
(i) मूल मात्रक:-
– वे मात्रक जिन्हें व्यक्त करने के लिए अन्य मात्रकों की आवश्यकता नहीं होती है।
– S.I पद्धति अनुसार मूल मात्रक सात प्रकार के होते हैं-
मूल राशि | मूल मात्रक | संकेत |
लम्बाई | मीटर | m |
द्रव्यमान | किलोग्राम | Kg |
समय | सेकण्ड | S |
विद्युत धारा | ऐम्पियर | A |
ताप | केल्विन | K |
ज्योति तीव्रता | केण्डिला | cd |
पदार्थ की मात्रा | मोल | mol |
(ii) व्युत्पन्न मात्रक :-
– वे मात्रक, जो मूल मात्रकों की सहायता से प्राप्त होते हैं।
भौतिक राशि | मात्रक |
घनत्व | किग्रा मी – 3 |
त्वरण | मीटर से – 2 |
दाब | न्यूटन- मीटर – 2 या पास्कल |
कार्य या ऊर्जा | न्यूटन- मीटर या जूल |
शक्ति | जूल से – 1 या वॉट |
वेग | मीटर से – 1 |
बल | किग्रा- मी से – 2 या न्यूटन |
(B) दिशा एवं परिणाम के आधार पर:-
दिशा व परिणाम के आधार पर राशियाँ दो प्रकार की होती है-
(i) अदिश राशि:-
– वे भौतिक राशियाँ जिन्हें व्यक्त करने के लिए केवल परिणाम की आवश्यकता होती है। दिशा की नहीं, अदिश राशियाँ कहलाती हैं।
उदाहरण – दूरी, चाल, समय, ऊर्जा, शक्ति, विद्युत धारा, आवेश आदि।
(ii) सदिश राशि:-
– वे भौतिक राशियाँ जिन्हें व्यक्त करने के लिए परिणाम के साथ- साथ दिशा की भी आवश्यकता होती है, सदिश राशियाँ कहलाती हैं।
उदाहरण- विस्थापन, वेग, त्वरण, बल, विद्युत क्षेत्र, बल- आघूर्ण आदि।
मात्रक पद्धतियाँ
1. MKS पद्धति:-
लम्बाई – मीटर (m)
द्रव्यमान – किलोग्राम (kg)
समय – सेकण्ड (s)
2. CGS पद्धति:-
लम्बाई – सेंटीमीटर (cm)
द्रव्यमान – ग्राम (gm)
समय – सेकण्ड (s)
3. FPS पद्धति:- इसे ब्रिटिश पद्धति भी कहते हैं।
लम्बाई – फुट (foot)
द्रव्यमान – पाउण्ड (pound)
समय – सेकण्ड (second)
4. SI पद्धति (International system of unit)
– यह पद्धति MKS पद्धति का परिवर्तित रूप हैं।
– वर्तमान में इसी पद्धति का प्रयोग किया जाता है।
– SI पद्धति के सात मूल मात्रक होते हैं।
दूरी के मात्रक
1. खगोलीय इकाई (AU)
– एक खगोलीय इकाई पृथ्वी व सूर्य के मध्य औसत दूरी को दर्शाती है।
1AU = 1.4×1011m
2. प्रकाश वर्ष-
– एक वर्ष में प्रकाश द्वारा तय की गई दूरी
1LY = 9.46 × 1015m
3. पारसेक-
– यह दूरी का सबसे बड़ा मात्रक है।
1 Parsec = 3.08 × 1016m
– इसका प्रयोग खगोलीय पिण्डों के मध्य दूरी को मापने में किया जाता है।
बल (F):-
– m×a (m = द्रव्यमान, a = त्वरण)
– बल का मात्रक न्यूटन होता है।
– 1 न्यूटन में 105 डाइन होते हैं।
ऊर्जा-
– जूल, कैलोरी, अर्ग
– 1 जूल में 107 अर्ग होते हैं।
गति के अध्ययन करने हेतु कुछ भौतिक राशियाँ
– दूरी एवं विस्थापन:–
दूरी | विस्थापन |
(i) तय किए गए पथ कीकुल लम्बाई दूरी कहलाती है। | (i) प्रारंभिक एवं अंतिम बिन्दु के बीच की सीधी दूरी विस्थापन कहलाती है। |
(ii) दूरी अदिश राशि है। | (ii) विस्थापन सदिश राशि है। |
(iii) दूरी का मात्रक मीटरहोता है। | (iii)विस्थापन का मात्रक भीमीटर होता है। |
चाल एवं वेग
चाल (Speed) | वेग (Velocity) |
इकाई समय में तय की गई दूरीचाल कहलाती है। | इकाई समय में तय किया गयाविस्थापन वेग कहलाता है। |
यह अदिश राशि है। | यह सदिश राशि है। |
इनका मात्रक मीटर/सेकण्डहोता है। | इनका मात्रक मीटर/ सेकण्डहोता है। |
त्वरण (a):-
– किसी वस्तु के वेग में परिवर्तन की दर या इकाई समय में वस्तु के वेग में परिवर्तन उसमें उत्पन्न त्वरण के बराबर होता है।
– त्वरण एक सदिश राशि है।
– त्वरण का मात्रक मीटर/सेकण्ड2 अथवा मीटर × सेकण्ड – 2 होता है।
संवेग (P):-
– किसी वस्तु के द्रव्यमान एवं वेग का गुणनफल उस वस्तु के संवेग को दर्शाते हैं।
– P = M×V
– संवेग एक सदिश राशि है।
– संवेग का मात्रक = या kgms– 1 है।
अगर आपकी जिद है सरकारी नौकरी पाने की तो हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर ले
Join Whatsapp Group | Click Here |
Join Telegram | Click Here |
हमारी आधारभूत भौतिक विज्ञान ( Basic Physics ) इस पोस्ट में उपलब्ध करवाए गए नोट्स आपको कैसे लगे नीचे कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं एवं अगर आपको किसी विशेष टॉपिक के नोट्स चाहिए तो भी आप कमेंट के माध्यम से हमें बता सकते है हम जल्दी ही उसे भी अपलोड कर देंगे
Pingback: भारत के प्रमुख त्यौहार एवं मेले | Complete Notes