भारत की अर्थव्यवस्था एक तरह से जनसंख्या ( Population of India ) पर भी निर्भर करती है आज की इस पोस्ट में हम इसी टॉपिक पर नोट्स उपलब्ध करवा रहे है जिसमें आपको भारत की जनसंख्या के बारे में पढ़ने के लिए मिलेगा जिसमें जनसंख्या वृद्धि , जन्म दर एवं मृत्यु दर , लिंगानुपात इन सभी के बारे में आप विस्तार से पढ़ सकते हैं
जनसंख्या ( Population of India )
जनसंख्या
– किसी निश्चित समय पर स्थान विशेष पर निवास करने वालों की आबादी जनसंख्या कहलाती है।
– किसी स्थान पर लोगों की संख्या, वृद्धि दर, लिंगानुपात, साक्षरता तथा घनत्व आदि जनसंख्या अध्ययन का हिस्सा हैं।
जनसंख्या वृद्धि/विस्फोट
– वह अवस्था जिसमें संसाधनों की अपेक्षा आबादी अधिक हो जनसंख्या वृद्धि या विस्फोट की अवस्था कहलाती है।
– माल्थस के अनुसार अल्पविकसित तथा विकासशील देशों में मनुष्य की पुनरुत्पादक क्षमता ही जनसंख्या वृद्धि का कारण है।
✤ मृत्यु दर में कमी होना-
मृत्यु दर में कमी होने के कारण निम्न हैं-
1. अकाल में कमी
2. महामारी में कमी आना
3. मलेरिया तथा तपेदिक जैसी बीमारी की भयावहता में कमी आना।
4. अन्य कारण- स्वास्थ्य सुविधा, जीवन स्तर में सुधार कुपोषण की प्रवृत्ति का कम होना।
जन्म दर का उच्च होना
जन्म दर उच्च होने के कारणों को दो भागो में बाँटा जा सकता है।
(A) आर्थिक कारण
(B) सामाजिक कारण
(A) आर्थिक कारण
(i) कृषि की व्यापकता – श्रम की आवश्यकता एवं जीवन निर्वाह।
(ii) शहरीकरण स्तर निम्न होना।
(iii) गरीबी की व्यापकता।
(B) सामाजिक कारण-
(i) विवाह की व्यापकता
(ii) कम उम्र में विवाह
(iii) धार्मिक व सामाजिक अंध विश्वास
(iv) संयुक्त परिवार प्रथा।
(v) शिक्षा का अभाव
(vi) गर्भ निरोधक उपायों को नहीं अपनाया जाना।
जनगणना 2011(भारत)
कुल जनसंख्या – 1,21,08,54977 (121.08 करोड़)
– पुरुष – 62,3270 (62 करोड़ लगभग)
– महिला – 58,75,85(58 करोड़ लगभग)
– ग्रामीण – 68.86%
– शहरी – 31.14%
सर्वाधिक जनसंख्या वाले राज्य
1. उत्तर प्रदेश – 19.98 करोड़
2. महाराष्ट्र – 11.23 करोड़
3. बिहार – 10.40 करोड़
4. पश्चिम बंगाल – 9.13 करोड़
न्यूनतम जनसंख्या वाले राज्य
1. सिक्किम – 6.10 लाख
2. मिजोरम – 10.97 लाख
3. अरूणाचल प्रदेश – 13.83 लाख
4. गोवा – 14.58 लाख
✤ दशकीय वृद्धि दर – 2001-2011
– भारत दशकीय वृद्धि – 17.7%
– वार्षिक वृद्धि दर – 1.7%
सर्वाधिक वृद्धि दर वाले राज्य | न्यूनतम वृद्धि दर वाले राज्य |
1. मेघालय – 27.9 | 1. नागालैण्ड – .6% |
2. अरुणाचल प्रदेश – 26.8 | 2. केरल – 4.9% |
3. बिहार – 25.4 | 3. गोवा – 8.2% |
4. जम्मू कश्मीर – 23.6 | 4. आंध्र प्रदेश -11.0% |
लिंगानुपात – प्रति हजार पुरुषों पर महिला संख्या
– भारत कुल लिंगानुपात – 943
– ग्रामीण लिगांनुपात – 949
– शहरी लिगांनुपात – 929
सर्वाधिक लिंगानुपात वाले राज्य | न्यूनतम लिंगानुपात वाले राज्य |
1. केरल – 1084 | 1. हरियाणा – 879 |
2. तमिलनाडु – 996 | 2. जम्मू कश्मीर – 889 |
3. आंध्रप्रदेश – 993 | 3. सिक्किम – 890 |
4. छत्तीसगढ़ – 956 | 4. पंजाब – 895 |
✤ 0 – 6 वर्ष का लिंगानुपात
– भारत कुल बाल लिंगानुपात – 919
– सर्वाधिक बाल लिंगानुपात – 972 – आंध्रप्रदेश
– न्यूनतम बाल लिंगानुपात – 834 – हरियाणा
साक्षरता दर
– भारत में कुल साक्षरता दर – 73%
– पुरुष साक्षरता – 80.9%
– महिला साक्षरता – 64.6%
सर्वाधिक साक्षरता वाले राज्य | न्यूनतम साक्षरता वाले राज्य |
1. केरल – 94.0 | 1. बिहार – 61.8 |
2. मिजोरम – 91.0 | 2. अरुणाचल – 65.4 |
3. गोवा – 88.70 | 3. राजस्थान – 66.1 |
4. त्रिपुरा – 87.27 | 4. झारखण्ड – 66.4 |
सर्वाधिक शहरी साक्षरता वाले राज्य | न्यूनतम शहरी साक्षरता वाले राज्य |
1. केरल – 96.1 | 1. उत्तर प्रदेश – 75.1 |
2. मिजोरम – 93.3 | 2. बिहार – 76.9 |
सर्वाधिक ग्रामीण साक्षरता
– केरल – 93
– गोवा – 86.6
✤ अनुसूचित जाति (SC) तथा अनुसूचित जनजाति (ST)
सर्वाधिक जनसंख्या (SC)
1. उत्तर प्रदेश
2. पश्चिमी बंगाल
न्यूनतम जनसंख्या(SC)
1. नागालैण्ड – 0%
2. अरूणाचल – 0%
आनुपातिक आधार पर (SC)
1. पंजाब – 31.9%
2. हिमाचल – 25.2%
✤ अनूसूचित जनजाति (ST)
सर्वाधिक संख्या (ST)
1. मध्य प्रदेश
2. महाराष्ट्र
न्यूनतम संख्या (ST)
1. पंजाब
2. हरियाणा
आनुपातिक आधार पर
1. मिजोरम – 94.4
2. नागालैंण्ड – 86.5
सर्वाधिक कार्यशीलजनसंख्या अनुपात | न्यूनतम कार्यशीलजनसंख्या अनुपात |
1. हिमाचल प्रदेश – 51.85 | उत्तरप्रदेश – 32.9% |
2.सिक्किम | बिहार- 33.4% |
नोट-
– 1911-21 के दशक में भारत की जनसंख्या वृद्धि ऋणात्मक रही इसे महान् विभाजक वर्ष माना जाता है।
– 1961-71 का दशक सर्वाधिक जनसंख्या वृद्धि दर वाला रहा जिसमें वृद्धि 24.80%थी।
– विश्व की कुल आबादी का 17.5% जनसंख्या भारत में निवास करती है।
धार्मिक जनसंख्या आँकडे़
धर्म | जनसंख्या | प्रतिशत | लिंगअनुपात | साक्षरता | वृद्धि दर |
हिन्दू | 9662.57 | 78.9 | 939 | 73.27 | 16.7 |
मुस्लिम | 1772.45 | 14.23 | 951 | 68.54 | 24.8 |
ईसाई | 278.20 | 2.3 | 1023 | 84.53 | 15.9 |
सिख | 208.33 | 1.72 | 903 | 75.39 | 9.65 |
बौद्ध | 84.43 | 0.7 | 965 | 81.29 | 6.9 |
जैन | 44.53 | 0.37 | 954 | 94.88 | 6% |
अगर आपकी जिद है सरकारी नौकरी पाने की तो हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर ले
Join Whatsapp Group | Click Here |
Join Telegram | Click Here |
नीचे कमेंट करके जरूर बताना आपको हमारी इस जनसंख्या ( Population of India ) पोस्ट के नोट्स कैसे लगे ताकि हम आपके लिए निरंतर ऐसे ही टॉपिक अनुसार नोट्स उपलब्ध करवा सकें