क्या आप जानते है भारत के राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह कौनसे है आपने यहाँ से अक्सर पेपर में प्रश्न जरूर देखा होगा क्योंकि यह सामान्य ज्ञान से संबंधित है इसलिए यहाँ से बहुत बार परीक्षा में प्रश्न पूछा जाता है इसलिए अगर आप भी राष्ट्रीय प्रतीक के बारे में सम्पूर्ण जानकारी पढ़ना चाहते है तो हमारी इस पोस्ट को पूरा पढ़े एवं एवं अच्छे से जरूर याद करें
भारत के राष्ट्रीय प्रतीक
– किसी भी वस्तु, स्थान या चिह्न को राष्ट्रीय महत्त्व का दर्जा देने का अधिकार संसद के पास होता है।
– भारतीय संविधान के अनुसार अनु. 249 के तहत राज्य सभा राष्ट्रीय महत्त्व का दर्जा देती है।
राष्ट्रीय ध्वज
– भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा 22 जुलाई, 1947 को अपनाया गया।
– भारतीय राष्ट्रीय ध्वज में कुल 4 रंग हैं व 3 रंगों की पट्टियाँ हैं। केसरिया रंग सबसे ऊपर साहस व शौर्य का प्रतीक है। बीच में सफेद रंग शांति का तथा नीचे हरा रंग खुशहाली का प्रतीक है।
– तिरंगे की रूपरेखा ‘पिंगली
वैंक्केया’ ने तैयार की थी।
– तिरंगे के बीच में नीले रंग का अशोक चक्र है जिसमें 24 तिलियाँ है। जिसकी प्रेरणा जीवन का अर्थ है- चलते रहना और रुकने का अर्थ है- मृत्यु।
– राष्ट्रीय ध्वज की लंबाई, चौड़ाई का अनुपात 3:2 होता है।
– तिरंगा झंडा पहली बार कांग्रेस के लाहौर अधि. 1929 में 31 दिसम्बर, 1929 को रावी नदी के तट पर लाहौर में फहराया गया था।
– राष्ट्रीय ध्वज संहिता, 2002 लाई गयी थी
राष्ट्रीय चिह्न
– भारत के राष्ट्रीय चिह्न के रूप में 26 जनवरी, 1950 को सारनाथ स्थित अशोक स्तम्भ को अपनाया गया।
– इस स्तम्भ का निर्माण मौर्य राजा अशोक ने करवाया था।
– इस स्तम्भ में ऊपर चार शेर (सिंह) चार दिशाओं में मुँह करके बैठे हैं।
– नीचे चित्र वल्लारी में अशोक चक्र, हाथी, घोड़ा, सांड व सिंह दर्शाया है।
– नीचे आदर्श वाक्य ‘सत्यमेव जयते‘ लिखा है जो मुण्डकोपनिषद् से लिया गया है।
राष्ट्रीय गीत :-
– राष्ट्रीय ‘गीत वंदेमातरम्‘ है। जो बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा रचित पुस्तक ‘आनंद मठ’ से लिया गया है।
– पहली बार यह गीत कांग्रेस के कलकत्ता अधि. 1896 में गाया गया था।
– इस गीत को गाने का समय :- एक मिनट पाँच सेकण्ड (65 सैकेण्ड) है।
राष्ट्रीय गान :-
– राष्ट्रगान जन-गण-मन है जो रवीन्द्र नाथ टैगोर द्वारा रचित हैं।
– यह गीत पहली बार कांग्रेस के कलकत्ता अधि. 1911 में गाया गया था तथा अंग्रेजी अनुवाद रवीन्द्र नाथ टैगोर ने the morning song of india के नाम से London Radio पर गाया।
– इसे गाने का तय समय 52 सेकण्ड है।
– भारत के अलावा रवीन्द्र नाथ जी ने बांग्लादेश का राष्ट्र गान लिखा है।
राष्ट्रीय दिवस:- 04 राष्ट्रीय दिवस :-
1. स्वतंत्रता दिवस – 15 अगस्त, 1947 को भारत देश आजाद हुआ था अत: 15 अगस्त को स्वतन्त्रता दिवस मनाया जाता है।
द. कोरिया भी 15 अगस्त को आजादी दिवस मनाता है।
2. गणतंत्र दिवस:- 26 जनवरी, 1950 को संविधान लागू होने के कारण यह दिन मनाते हैं।
26 जनवरी, 1930 को पहला सांकेतिक स्वतंत्रता दिवस मनाया गया था।
3. गाँधी जयंती- 2 अक्टूबर, 1869 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म होने कारण यह दिवस मनाया जाता है।
4. शहीद दिवस – 30 जनवरी, 1948 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या हुई थी। अत: यह दिन शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।
राष्ट्रीय नदी :-
नवम्बर, 2008 को राष्ट्रीय नदी ‘गंगा नदी‘ को घोषित किया गया।
राष्ट्रीय पेड़ :-
भारत का राष्ट्रीय वृक्ष फाइकस बेंघालेंसिस (बरगद) है।
राष्ट्रीय विरासत पशु :-
22 अक्टूबर, 2010 को हाथी को राष्ट्रीय विरासत पशु घोषित किया गया।
राष्ट्रीय मुद्रा प्रतीक – (₹) :-
– राष्ट्रीय प्रतीक ₹ को 15 जुलाई, 2010 को घोषित किया गया।
– यह चिह्न देवनागरी व रोमन लिपि को मिलाकर इंजीनियर उदय कुमार ने तैयार किया।
राजभाषा :-
– संविधान के अनु. 343 के तहत हिन्दी भाषा भारत की प्रमुख राज भाषा है।
– वर्तमान में 22 भाषा को राज भाषा का दर्जा प्राप्त है।
– अनु. 345 व 348 के तहत जब तक हिन्दी का प्रचार प्रसार नहीं हो जाता तब तक आंग्ल भाषा भारत की प्रमुख सरकारी व न्यायिक भाषा होगी।
– वर्ष 1955 में पहला राजभाषा आयोग B.G. Khair के नेतृत्व में गठित हुआ।
– मूल संविधान में 14 राज भाषाएँ (तमिल, हिन्दी, उर्दू, मराठी, संस्कृत, ओडीशी, पंजाबी, तेलुगु, असोमी, कश्मीरी, कन्नड, मलयाली, गुजराती, बांग्ला) थी।
– 21 वें संविधान संशोधन 1967 में सिंधी, 71वें संविधान संशोधन 1992 में कोंकणी, मणिपुरी, नेपाली तथा 92 वें संविधान संशोधन 2003 में मैथिली, संथाली, बोडो, डोगरी भाषा को जोड़ा गया।
राष्ट्रीय पक्षी :-
– सन् 1963 में मोर (पावो क्रिस्टेटस) को राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया।
राष्ट्रीय पशु (बाघ) :-
– सन् 1972 में बाघ को राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया।
– इससे पहले सिंह भारत का राष्ट्रीय पशु था।
– बाघ का वैज्ञानिक नाम ‘पेंथरा टाइग्रिस लिन्नायस’ है।
– बाघ को बचाने के उद्देश्य में 1 अप्रैल, 1973 से डॉ. कैलाश सांखला के नेतृत्व में ‘Project Tiger’ चलाया गया। वर्तमान में देश में 50 बाघ संरक्षण स्थली हैं।
राष्ट्रीय फूल :-
– कमल (नेलम्बो न्यूसिफेरा) को वर्ष 1950 में राष्ट्रीय फूल/पुष्प घोषित किया गया।
राष्ट्रीय फल :-
– आम (मेंजीफेरा इंडिका) को वर्ष 1950 में राष्ट्रीय फल घोषित किया।
– भारत में आम की 100 किस्में पाई जाती है।
– भारत के अलावा आम पाकिस्तान व फिलीपींस का राष्ट्रीय फल है।
– वेदों में आम को विलासिता का प्रतीक बताया है।
राष्ट्रीय जलीय जीव :-
–
गंगा डाल्फिन को वर्ष 2009 में राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित किया।
– वैज्ञानिक नाम – प्लेटानिस्टा गंगेटिका है।
राष्ट्रीय पंचांग :-
– 22 मार्च, 1957 को शक संवत् भारतीय राष्ट्रीय पंचांग घोषित किया गया
– यह पंचांग कुषाण शासक कनिष्क द्वारा 78 ईस्वी में शुरू किया गया था।
अगर आपकी जिद है सरकारी नौकरी पाने की तो हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर ले
Join Whatsapp Group | Click Here |
Join Telegram | Click Here |
नीचे कमेंट करके जरूर बताना आपको हमारी इस भारत के राष्ट्रीय प्रतीक पोस्ट के नोट्स कैसे लगे ताकि हम आपके लिए निरंतर ऐसे ही टॉपिक अनुसार नोट्स उपलब्ध करवा सकें
Pingback: आजादी के बाद से अब तक भारत के राष्ट्रपति की सूची