मुख्य परीक्षा से पहले शानदार तैयारी के लिए प्रत्येक विद्यार्थी को टेस्ट सीरीज लगाना इसलिए जरूरी होता है ताकि वह आपने वाले एक्साम्स के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नों के साथ प्रैक्टिस कर सके आज इस पोस्ट में हम आपके लिए SSC TEST SERIES 2025 (1) उपलब्ध करवा रहे है जिसमे ऐसे प्रश्नों को शामिल किया गया है जो आने वाले एग्जाम लिए इम्पोर्टेन्ट है
अगर आप SSC CGL , CHSL , GD , SSC CPO S.I. के लिए तैयारी कर रहे है तो आपको इन प्रश्नो को एक बार अच्छे से जरूर पढ़ना है जिसमे उत्तर के साथ साथ सम्पूर्ण सलूशन भी दिया गया है
भारत के प्रमुख स्टैचू | Important Statues of India
भारत में परिवहन के साधन : प्रमुख हवाई अड्डे , बंदरगाह , रेल
SSC TEST SERIES 2025 (1)
Q. ‘न्यू मूर द्वीप’ विवाद किन दो देशों के मध्य हैं ?
- भारत और पाकिस्तान
Solution
- ‘न्यू मूर द्वीप’ (जिसे बांग्लादेश में दक्षिण तलपट्टी कहा जाता है) का विवाद भारत और बांग्लादेश के बीच था। यह विवाद बंगाल की खाड़ी में स्थित एक छोटे से द्वीप के स्वामित्व को लेकर था। हालांकि, जलवायु परिवर्तन और समुद्र के स्तर में वृद्धि के कारण यह द्वीप अब पूरी तरह डूब चुका है।
‘न्यू मूर द्वीप’:-
- न्यू मूर द्वीप बंगाल की खाड़ी में स्थित एक छोटा, निर्वासित द्वीप था।
- यह द्वीप हरिभंगा नदी के मुहाने से लगभग 2 किमी दूर गंगा-ब्रह्मपुत्र डेल्टा के तट पर स्थित था।
- इसे दक्षिण तलपट्टी के रूप में भी जाना जाता है, यह द्वीप चक्रवात भोला के बाद 1970 में उभर कर आया।
- समुद्र के स्तर के बढ़ने के कारण यह 2010 में गायब हो गया।
Q. महात्मा गाँधी को “केसर-ए-हिन्द” की उपाधि किस वर्ष प्रदान की गई ?
- वर्ष 1917 में
Solution
- प्रथम विश्व युद्ध में अंग्रेजों के समर्थन करने के कारण ब्रिटिश सरकार ने वर्ष 1915 में गांधीजी को “केसर-ए-हिन्द” की उपाधि प्रदान की।
Q. कौनसी समिति की सिफारिश पर केन्द्रीय सतर्कता आयोग की स्थापना की गई थी ?
- खेमका समिति
Solution
– केन्द्रीय सतर्कता आयोग की स्थापना संथानम समिति की सिफारिश पर की गई।
Q. बंगाल का विभाजन हुआ था-
- वर्ष 1905 में
Solution
- बंगाल विभाजन 16 अक्टूबर 1905 को ब्रिटिश वायसराय लॉर्ड कर्ज़न द्वारा लागू किया गया था। इसका उद्देश्य प्रशासनिक सुविधा के नाम पर बंगाल को दो भागों में विभाजित करना था—पूर्वी बंगाल और असम तथा पश्चिमी बंगाल।
Q. पानीपत के प्रथम युद्ध में बाबर के तोपखानों का नेतृत्व किया –
- उस्ताद अली कुली
Solution
- बाबर की विजय का प्रमुख कारण उसका तोपखाना एवं बंदूक थी।
- तोपखाने का नेतृत्व उस्ताद अली कुली एवं बंदूकचियों का नेतृत्व मुस्तफा कर रहा था।
Q. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए –
1. बेरूबारी संघ वाद : 1964
2. सज्जन सिंह बनाम राजस्थान राज्य वाद : 1970
3. गोलकनाथ बनाम पंजाब राज्य वाद : 1967
4. केशवानन्द भारती बनाम केरल राज्य वाद : 1973
उपर्युक्त में से कितने युग्म सुमेलित हैं ?
Solution
वाद | वर्ष |
बेरूबारी संघ वाद | 1960 |
सज्जनसिंह बनाम राजस्थान वाद | 1964 |
गोलकनाथ बनाम पंजाब राज्य वाद | 1967 |
केशवानंद भारती बनाम केरल राज्यवाद | 1973 |
Q. प्लासी का युद्ध किसके मध्य हुआ था ?
- अंग्रेज व सिराजुद्दौला के मध्य
Solution
- प्लासी का युद्ध (23 जून, 1757 ई.)- रॉबर्ट क्लाइव ने बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला पर फरवरी, 1757 की संधि भंग का आरोप लगाकर 19 जून, 1757 को कटवा पर अधिकार कर लिया।
- नवाब सिराजुदौला सेना सहित नदिया जिले में गंगा की सहायक भागीरथी नदी के तट पर स्थित प्लासी के मैदान में पहुँच गया जहाँ 23 जून, 1757 को दोनों पक्षों में मुकाबला हुआ।
- सिराजुद्दौला के दो सेनानायक राय दुर्लभ और मीर जाफर ने निष्क्रियता दिखाकर धोखा किया तथा मीर जाफर के पुत्र द्वारा सिराजुद्दौला को मार दिया गया।
Q. किस महासागर को प्यासा महासागर के नाम से भी जाना जाता है ?
- अटलांटिक महासागर
Solution
- अटलांटिक महासागर को प्यासा महासागर के नाम से भी जाना जाता है।
- इस महासागर को इसलिए प्यासा महासागर के नाम से जाना जाता है क्योंकि विश्व की कई बड़ी नदियाँ जैसे – अमेजन, मिसिसिपी, कांगो, नाइजर नदी आदि इसी महासागर में गिरती है।
Q. निम्नलिखित अधिनियमों में से किस अधिनियम के परिणामस्वरूप बर्मा को भारत से अलग किया गया ?
- भारत शासन अधिनियम, 1935
Solution
– 1935 अधिनियम की विशेषताएँ –
- अखिल भारतीय संघ की स्थापना
- विषयों का बँटवारा
- संघीय न्यायालय की स्थापना
- भारत परिषद् की समाप्ति
- बर्मा को भारत से अलग
- ओडिशा व सिंध नए प्रांतों का गठन
Q. चालीसा दल की स्थापना किसके द्वारा की गई थी ?
- इल्तुतमिश
Solution
– चालीसा दल 40 तुर्क अमीरों का एक दल था जो सुल्तान को शासन में सहायता प्रदान करते थे।
– इसे ‘तुर्कान-ए-चहलगानी’ की संज्ञा बरनी ने दी थी। इसकी स्थापना सुल्तान इल्तुतमिश द्वारा की गई थी।
Q. 104 वां संविधान संशोधन संबंधित है :–
- लोकसभा और राज्य विधानसभा में एससी/एसटी के आरक्षण को 10 वर्ष के लिए बढ़ाने से।
Solution
- 104वां संविधान संशोधन अधिनियम, 2020 में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में अनुसूचित जातियों (SC) और अनुसूचित जनजातियों (ST) के लिए आरक्षित सीटों की समय सीमा को 10 साल के लिए बढ़ाया गया था. साथ ही, इस संशोधन में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में एंग्लो-इंडियन समुदाय के लिए आरक्षित सीटों को हटाने का भी प्रावधान किया गया था.
विस्तार में :-
एससी/एसटी आरक्षण की अवधि में वृद्धि:-
- 104वें संशोधन ने लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में एससी और एसटी के लिए आरक्षण की समय सीमा को 10 साल के लिए बढ़ा दिया.
एंग्लो-इंडियन आरक्षण का उन्मूलन:-
- इस संशोधन में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में एंग्लो-इंडियन समुदाय के लिए आरक्षित सीटों को हटाने का भी प्रावधान था.
संविधान का अनुच्छेद 334:-
- इस संशोधन ने संविधान के अनुच्छेद 334 में संशोधन किया, जो अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षण की समय सीमा तय करता है.
संशोधन की प्रभावशीलता:-
- यह संशोधन 25 जनवरी 2020 को प्रभावी हुआ.
Q. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
सूची I | सूची II |
A. प्रथम आंग्ल मैसूर युद्ध | 1. सालबाई की संधि |
B. द्वितीय आंग्ल मैसूर युद्ध | 2. मद्रास की संधि |
C. तृतीय आंग्ल मैसूर युद्ध | 3. मैंगलोर की संधि |
D. प्रथम आंग्ल मराठा युद्ध | 4. श्रीरंगपट्टनम की संधि |
A-2 B-3 C-4 D-1
Solution
सूची I | सूची II |
A. प्रथम आंग्ल मैसूर युद्ध | 1. मद्रास की संधि |
B. द्वितीय आंग्ल मैसूर युद्ध | 2. मैंगलोर की संधि |
C. तृतीय आंग्ल मैसूर युद्ध | 3. श्रीरंगपट्टनम की संधि |
D. प्रथम आंग्ल मराठा युद्ध | 4. सालबाई की संधि |
Q. जनगणना वर्ष 2011 के अनुसार, भारत के निम्नलिखित राज्यों में से कौन-से राज्य में जनसंख्या घनत्व सबसे कम रहा था ?
- अरुणाचल प्रदेश
Solution
2011 की जनगणना के अनुसार,
- सबसे कम जनसंख्या घनत्व: अरुणाचल प्रदेश (17 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी)
- सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व: दिल्ली (11,297 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी)
- जनसंख्या घनत्व प्रति वर्ग किलोमीटर लोगों की संख्या है।
Q. प्रथम आंग्ल-सिख युद्ध के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है/हैं ?
1. यह युद्ध 1855-56 ई. में लड़ा गया था।
2. इस युद्ध में अंग्रेज़ों की हार हुई थी।
- न तो 1 और न ही 2
Solution
प्रथम आंग्ल-सिख युद्ध:-
- यह सिख साम्राज्य और ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के बीच 1845-46 ई. में लड़ा गया था।
- इस युद्ध में अंग्रेज़ों की जीत हुई और सिख साम्राज्य को आंशिक रूप से अंग्रेज़ी राज का हिस्सा बनाया गया।
- इस युद्ध की शुरुआत 11 दिसंबर, 1845 को हुई थी, जब सिख सेना ने सतलुज नदी पार की थी।
- इस युद्ध में कई प्रमुख लड़ाइयां हुईं, जिनमें मुदकी की लड़ाई, फिरोजशाह की लड़ाई, और सोबरांव की लड़ाई शामिल थी।
अतः दोनों कथन सही नहीं हैं।
Q. भारत के उच्चतम न्यायालय ने किस वर्ष में न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए कॉलेजियम व्यवस्था को अपनाया था ?
- वर्ष 1993
Solution
- भारत के उच्चतम न्यायालय ने वर्ष 1993 में न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए कॉलेजियम व्यवस्था को अपनाया था।
- इसका संविधान में उल्लेख नहीं है।
- इसमें एक मुख्य न्यायाधीश और चार अन्य न्यायाधीश होते हैं।
Q. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 76 के अनुसार, राष्ट्रपति उस व्यक्ति को भारत का महान्यायवादी (अटॉर्नी जनरल) नियुक्त करेगा–
- जो उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त होने के योग्य है।
Solution
- भारत के अटॉर्नी जनरल (AGI) सरकार के मुख्य कानूनी सलाहकार हैं।
- नियुक्ति: भारत के राष्ट्रपति केंद्रीय मंत्रिमंडल की सलाह पर एजीआई की नियुक्ति करते हैं।
- AGI को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश बनने के लिए योग्य होना चाहिए, जिसका अर्थ है कि उन्हें कम से कम 5 वर्षों तक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में या कम से कम 10 वर्षों तक उच्च न्यायालय के अधिवक्ता के रूप में कार्य करना चाहिए।
- भारत के वर्तमान अटॉर्नी जनरल: आर. वेंकटरमणी।
- स्वतंत्रता के बाद भारत के पहले अटॉर्नी जनरल: मोतीलाल चिमनलाल सीतलवाड़।
Q. निम्न कथनों पर विचार कीजिए और दिए गए कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए-
1. विजयनगर के शासक कृष्णदेव राय ने अमुक्तामाल्यद एवं जाम्बवती कल्याणम की रचना की।
2. कृष्णदेव राय को आंध्र भोज के नाम से भी जाना जाता है।
3. उनके दरबार को अल्लसानी पेड्डना नामक राजकवि सुशोभित करता था, जो संस्कृत एवं तमिल दोनों भाषाओं का ज्ञाता था।
4. कृष्णदेव राय ने होस्पेट (नांगलपुर) नामक नगर की स्थापना की थी।
- सभी कथन सही हैं।
Solution
- कृष्णदेव राय के दरबार को अष्ट दिग्गज तेलुगू कवियों में प्रमुख ‘अल्लसानी पेड्डना’ नामक राजकवि सुशोभित करता था, जो संस्कृत एवं तेलुगू दोनों भाषाओं का ज्ञाता था। उसकी प्रमुख रचनाएं ‘स्वारोचित संभव’ और ‘मनुचरित’ हैं।
अन्य: –
- बाबर के समकालीन कृष्णदेव राय दक्कन का सबसे प्रतापी शासक था।
- उन्होंने विजय महल (विजय भवन), हजारा राम मंदिर और विट्ठल स्वामी मंदिर का निर्माण कराया।
- उन्हें आंध्र भोज और आंध्र पितामह के नाम से भी जाना जाता है।
- वह तेलुगु और संस्कृत दोनों भाषाओं के प्रतिभाशाली विद्वान थे, जिनमें से केवल दो ही रचनाएं उपलब्ध हैं: राजनीति पर तेलुगु कृति ‘अमुक्तमाल्यद’ और संस्कृत नाटक ‘जाम्बवती कल्याणम’।
- पुर्तगाली यात्री दुआर्ते बारबोसा और डोमिंगो पेस ने कृष्णदेव राय के समय में विजयनगर का दौरा किया था।
- कृष्णदेव राय ने होस्पेट (नांगलपुर) नामक नगर की स्थापना की थी।
Q. राष्ट्रपति पद पर वी.वी.गिरि के चुनाव से संबंधित निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं ?
1. उप-राष्ट्रपति पद से त्याग-पत्र देने के बाद इन्होंने यह चुनाव लड़ा।
2. इन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मुकाबला किया।
3. इस चुनाव में द्वितीय वरीयता के मतों की गणना हुई।
4. यह चुनाव जीतने वाले दूसरे गैर कांग्रेसी प्रत्याशी थे।
कूट-
- 1, 2 और 3
Solution
राष्ट्रपति पद पर वी.वी.गिरि के चुनाव
- उप-राष्ट्रपति पद से त्याग-पत्र देने के बाद इन्होंने यह चुनाव लड़ा।
- इन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मुकाबला किया।
- इस चुनाव में द्वितीय वरीयता के मतों की गणना हुई।
- यह चुनाव जीतने वाले दूसरे गैर कांग्रेसी प्रत्याशी नहीं थे।
Q. दिल्ली सल्तनत में सबसे लम्बा शासनकाल किसका रहा था ?
- बहलोल लोदी का
Solution
- दिल्ली सल्तनत में सबसे लंबा शासन काल बहलोल लोदी का रहा जिसने 1451 से 1489 ई. तक कुल 38 वर्ष तक शासन किया। उसने दिल्ली पर प्रथम अफगान राजवंश की स्थापना किया। उसकी सबसे महत्वपूर्ण विजय जौनपुर की थी।
दिल्ली सल्तनत:-
- दिल्ली सल्तनत भारत के मध्यकालीन इतिहास का एक महत्वपूर्ण कालखंड था, जो 1206 से 1526 तक चला।
- यह पांच राजवंशों – गुलाम वंश, खिलजी वंश, तुगलक वंश, सैयद वंश और लोदी वंश के शासकों ने शासन किया.
- गुलाम वंश (1206-1290):- कुतुबुद्दीन ऐबक ने 1206 में दिल्ली सल्तनत की स्थापना की, जो गुलाम वंश के पहले शासक थे.
- खिलजी वंश (1290-1320):- खिलजी वंश की स्थापना जलालुद्दीन खिलजी ने की थी.
- तुगलक वंश (1320-1414):- ग्यासुद्दीन तुगलक ने तुगलक वंश की स्थापना की.
- सैयद वंश (1414-1451):- सैयद वंश की स्थापना खिजर खान ने की थी.
- लोदी वंश (1451-1526):- लोदी वंश की स्थापना बहलोल लोदी ने की थी
Q. विली- विली चक्रवात किस देश से संबंधित है ?
- ऑस्ट्रेलिया
Solution
- विली-विली पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में एक प्रसिद्ध चक्रवात है।
उष्णकटिबंधीय चक्रवात:-
- उष्णकटिबंधीय चक्रवातों को दुनिया की सबसे खतरनाक प्राकृतिक आपदाओं में से एक माना जाता है।
- वे विशेष रूप से गर्म उष्णकटिबंधीय महासागरों में उत्पन्न और तीव्र होते हैं।
- ये हिंसक तूफान हैं जो उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में महासागरों को उत्पन्न करते हैं और विकसित होते हैं और तटीय क्षेत्रों की ओर बढ़ते हैं जो कि क्रूर हवाओं का कारण बनते हैं।भारी वर्षा और तूफान उष्णकटिबंधीय चक्रवातों की एक और विशेषता है।
Q. राज्य निर्वाचन आयोग का गठन कब किया गया ?
- 1 जुलाई 1994
Solution
- राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 120 के तहत निर्वाचन आयोग का गठन 1 जुलाई, 1994 को किया गया।
- राज्य निर्वाचन आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा की जाती है।
Q. पृथ्वी के सबसे निकटतम खगोलीय पिण्ड है–
- चन्द्रमा
Solution
- चन्द्रमा पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह है और यह पृथ्वी के सबसे निकटतम खगोलीय पिंड है।
- चन्द्रमा पृथ्वी से औसतन 384,400 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
- यह दूरी पृथ्वी की परिक्रमा के दौरान थोड़ी भिन्न होती है, जो 363,104 किलोमीटर से 405,696 किलोमीटर तक होती है।
- सूर्य पृथ्वी से लगभग 149.6 मिलियन किलोमीटर दूर है, जो चन्द्रमा से लगभग 390 गुना अधिक दूर है।
- शुक्र पृथ्वी से सूर्य के करीब होता है, और इसकी दूरी 41 मिलियन किलोमीटर से 261 मिलियन किलोमीटर के बीच बदलती रहती है।
- प्रॉक्सिमा सेंटौरी एक तारा है जो कि अल्फा सेंटॉरी तारा प्रणाली का हिस्सा है।
- यह तारा पृथ्वी से लगभग 4.24 प्रकाश वर्ष दूर है, जो कि लगभग 40 खरब किलोमीटर है।
Q. वर्मा समिति की सिफारिश पर प्रतिवर्ष मौलिक कर्तव्य दिवस मनाया जाता है-
- 3 जनवरी
Solution
- वर्मा समिति की सिफारिश पर प्रतिवर्ष 03 जनवरी को मौलिक कर्त्तव्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।
अगर आपकी जिद है सरकारी नौकरी पाने की तो हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर ले
Join Whatsapp Group | Click Here |
Join Telegram | Click Here |
नीचे कमेंट करके जरूर बताना आपको हमारी इस SSC TEST SERIES 2025 (1) पोस्ट के नोट्स कैसे लगे ताकि हम आपके लिए निरंतर ऐसे ही टॉपिक अनुसार नोट्स उपलब्ध करवा सकें
Pingback: Major dances of India : भारत के प्रमुख नृत्य | कालबेलिया नृत्य किस जनजाति द्वारा किया जाता है ?