आपको पता ही होगा की सम्पूर्ण विश्व को 7 महाद्वीप में बांटा गया है और सभी देशों को दिशा के आधार पर महाद्वीपों में शामिल किया गया है आज हम इस पोस्ट के माध्यम से विश्व के 7 महाद्वीप एवं उनमे शामिल देश के बारे में पढ़ेंगे | महाद्वीपों के बारे में आपको विश्व का भूगोल विषय में पढ़ने को मिलेगा अगर आप किसी भी परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो हमारे इन नोट्स के माध्यम से घर बैठे फ्री में बहुत ही अच्छी तैयारी कर सकते है
विश्व के 7 महाद्वीप एवं उनमे शामिल देश
महाद्वीप | |
क्षेत्रफल के आधार पर(अवरोही क्रम में) | जनसंख्या के आधार पर(अवरोही क्रम में) |
एशिया | एशिया |
अफ्रीका | अफ्रीका |
उत्तरी अमेरिका | यूरोप |
दक्षिण अमेरिका | उत्तरी अमेरिका |
अंटार्कटिका | दक्षिण अमेरिका |
यूरोप | ऑस्ट्रेलिया |
ऑस्ट्रेलिया | अंटार्कटिका(जनसंख्या का प्रवास नहीं) |
एशिया महाद्वीप
देश | राजधानी | मुद्रा |
भारत | नई दिल्ली | रुपया |
भूटान | थिम्फू | न्गुलट्रम |
बांग्लादेश | ढाका | टका |
म्यांमार | नेपीडाव | क्यात |
नेपाल | काठमांडू | रुपया |
चीन | बीजिंग | युआन |
श्रीलंका | श्री जयवर्द्धनेपुरम कोटे | रुपया |
मंगोलिया | उलन बटोर | तुगरिक |
मालदीव | माले | रुपिया |
पाकिस्तान | इस्लामाबाद | रुपया |
उज्बेकिस्तान | ताशकंद | सोम |
कजाकिस्तान | अस्ताना | टेनगे |
किर्गिस्तान | बिश्केक | सोम |
तजाकिस्तान | दुशान्बे | सोमोनी |
ईरान | तेहरान | रियाल |
इराक | बगदाद | दीनार |
बहरीन | मनामा | दीनार |
संयुक्त अरब अमीरात | अबूधाबी | दिरहम |
तुर्किये | अंकारा | लीरा |
इजरायल | जेरूसलम | न्यू शेकेल |
जॉर्डन | अम्मान | दिनार |
सऊदी अरब | रियाद | रियाल |
यमन | साना | रियाल |
सीरिया | दमिश्क | पाउण्ड |
साइप्रस | निकोसिया | पाउण्ड |
ओमान | मस्कट | ओमानी रियाल |
इण्डोनेशिया | जकार्ता/नुसंतारा | रुपिया |
मलेशिया | क्वालालम्पुर | रिंगगिट |
कम्बोडिया | नोमपेन्ह | रिएल |
फिलीपींस | मनीला | पीसो |
ताइवान | ताइपे | डॉलर |
सिंगापुर | सिंगापुर | सिंगापुर डॉलर |
लाओस | विएंताइन | लाओकिप |
थाइलैण्ड | बैंकॉक | बहत |
वियतनाम | हनोई | डोंग |
उत्तरी कोरिया | पियोंगयांग | वॉन |
दक्षिणी कोरिया | सियोल | वॉन |
जापान | टोक्यो | येन |
मकाऊ | मकाऊ | पटाका |
अफगानिस्तान | काबुल | अफगानी |
तुर्कमेनिस्तान | अश्खाबाद | मनत |
कतर | दोहा | रियाल |
अज़रबैजान | बाकू | मनत |
जॉर्जिया | तिब्लिसी | लारी |
अर्मेनिया | येरेवान | द्राम |
¨ एशिया महाद्वीप के उत्तर में आर्कटिक महासागर, दक्षिण में हिंद महासागर, पूर्व में प्रशांत महासागर एवं पश्चिम में भू-मध्य सागर अवस्थित है।
¨ एशिया क्षेत्रफल व जनसंख्या की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है यहाँ विश्व की लगभग 60 प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है।
¨ एशिया महाद्वीप से आर्कटिक वृत्त, कर्क रेखा एवं भू-मध्य रेखा गुजरती है।
¨ एशिया महाद्वीप का उच्चतम बिन्दु माउण्ट एवरेस्ट (नेपाल) व निम्नतम बिन्दु मृतसागर (जॉर्डन) है, जो क्रमश: विश्व का सर्वोच्च बिन्दु व न्यूनतम बिन्दु भी है।
एशिया महाद्वीप के पर्वत
¨ हिमालय पर्वत-
· यह भारत, नेपाल, भूटान, चीन देशों में अवस्थित हैं।
· इस पर्वत की सर्वोच्च चोटी माउण्ट एवरेस्ट (8848.86 मीटर), जो नेपाल में स्थित है। इसे नेपाल में ‘सागरमाथा‘ कहते हैं। यह विश्व की सर्वोच्च चोटी है।
नोट:-विश्व की दूसरी सर्वोच्च चोटी गॉडविन ऑस्टिन (k2) (8,611 मीटर) है, जो हिमालय की काराकोरम श्रेणी में अवस्थित है।
¨ अराकानयोमा पर्वत-
· यह म्यांमार देश में स्थित एक नवीन वलित पर्वत है।
· इस पर्वत की सर्वोच्च चोटी विक्टोरिया है।
¨ फ्यूजीयामा–यह जापान का सबसे बड़ा ज्वालामुखी पर्वत है।
¨ हिन्दुकुश पर्वत–यह पर्वत पामीर गाँठ के पश्चिमी भाग से लेकर ईरान के एल्बुर्ज पर्वत तक स्थित है।
¨ माउण्ट ब्रामा–यह इण्डोनेशिया का सुप्रसिद्ध ज्वालामुखी पर्वत है।
¨ एल्बुर्ज पर्वत–यह ईरान के उत्तरी भाग में स्थित है। इसकी सर्वोच्च चोटी ‘माउण्ट देमबंद‘ है।
एशिया महाद्वीप के पठार
¨ तिब्बत का पठार
· चीन देश में स्थित, यह विश्व का सबसे ऊँचा व बड़ा पठार है।
· यह पठार हिमालय पर्वत व कुनलुन शान पर्वत के बीच स्थित है।
¨ पामीर का पठार
· इस पठार को विश्व की छत तथा पामीर गाँठ कहा जाता है।
· यह पठार चीन, किर्गिस्तान, तज़ाकिस्तान,अफगानिस्तान में स्थित है।
¨ तकलामाकन का पठार –यह चीन के तारिम बेसिन क्षेत्र में स्थित है।
¨ मंगोलिया का पठार–चीन व मंगोलिया देश में स्थित पठार, जिसके दक्षिण में गोबी मरुस्थल का विस्तार है।
¨ अनातोलिया का पठार–तुर्किये देश में स्थित। इस पठारी क्षेत्र को एशिया माइनर भी कहा जाता है।
¨ शान का पठार– यह म्यांमार में स्थित है।
दक्षिण भारत के प्रमुख राजवंश Complete Notes PDF
Static GK Important Questions Online Quiz – 2
एशिया महाद्वीप की प्रमुख नदियाँ
¨ याग्टीसीक्यांग नदी
· यह एशिया महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी व विश्व की तीसरी सबसे लम्बी नदी है।
· इसी नदी पर थ्री गॉर्ज बाँध स्थित है।
¨ मैकांग नदी
· इस नदी का अपवाह क्षेत्र चीन, थाइलैण्ड, लाओस, कम्बोडिया, वियतनाम देशों में हैं।
· यह नदी तिब्बत के पठार से निकलकर दक्षिणी चीन सागर में गिरती है।
· इस नदी के किनारे कम्बोडिया की राजधानी नोमपेन्ह स्थित है।
¨ हांग हो नदी
· अपने कटाव व बाढ़ के लिए प्रसिद्ध यह नदी ‘चीन का शोक’ कहलाती है तथा यह एशिया की दूसरी सबसे लम्बी नदी हैं।
¨ ब्रह्मपुत्र नदी
· इस नदी का उद्गम स्थल तिब्बत के चेमायुंगडुंग ग्लेशियर से है।
· इस नदी की कुल लम्बाई 2900 कि.मी. है
· इस नदी को तिब्बत (चीन) में यारलुंग-सांगपो तथा बांग्लादेश में पदमा के नाम से जाना जाता है।
· यह नदी बंगाल की खाड़ी में गिरती है।
¨ सिन्धु नदी
· इस नदी का उद्गम तिब्बत क्षेत्र में कैलाश पर्वत श्रेणी के बोखरचू हिमनद से होता है।
· सिन्धु नदी कराची के निकट अरब सागर में जाकर गिरती है।
¨ इरावदी नदी
· यह म्यांमार देश की प्रमुख नदी है।
· इसके डेल्टाई क्षेत्र पर म्यांमार का यांगून (रंगून) शहर स्थित है।
¨ सालवीन नदी – यह म्यांमार की सबसे लम्बी नदी हैं।
एशिया महाद्वीप की प्रमुख झीलें
¨ कैस्पियन सागर –अजरबैजान, ईरान, कजाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, रूस में स्थित एशिया व यूरोप महाद्वीप को विभाजित करने के साथ यह विश्व की सबसे बड़ी झील है।
¨ पेंगोंग झील – यह झील भारत तथा चीन सीमा पर स्थित है।
¨ वॉन झील–तुर्किये देश में स्थित झील विश्व की सर्वाधिक खारे पानी की झील है।
¨ बैकाल झील–विश्व की सबसे गहरी झील, जो रूस में स्थित है। इसी झील से लीना व अंगारा नदियों का उद्गम होता है।
¨ मृत सागर–यह झील एशिया महाद्वीप के इजरायल व जॉर्डन देशों के मध्य स्थित है तथा यह विश्व की दूसरी सबसे खारी झील है।
एशिया महाद्वीप के प्रमुख मरुस्थल
¨ रूब–अल–खाली मरुस्थल –
· विश्व का सबसे बड़ा बालू निर्मित क्षेत्र, जो सऊदी अरब में स्थित है।
· यह विश्व का सबसे बड़ा अर्ग मरुस्थल है।
¨ अन नफूद मरुस्थल–यह सऊदी अरब में स्थित एक गर्म मरुस्थल है।
¨ दस्त ए कबीर मरुस्थल–ईरान में स्थित मरुस्थल जिसे ग्रेट सॉल्ट डेजर्ट भी कहते हैं।
¨ दस्त ए लूट मरुस्थल–यह मरुस्थल पूर्वी ईरान में स्थित है।
¨ गोबी मरुस्थल–इस मरुस्थल का विस्तार मंगोलिया व चीन देशों में स्थित एक ठण्डा मरुस्थल है।
¨ तकला माकन मरुस्थल–यह चीन के उत्तर-पश्चिम सीक्यांग क्षेत्र में स्थित एक ठण्डा मरुस्थल।
¨ काराकुम मरुस्थल – यह मरुस्थल तुर्कमेनिस्तान व कजाकिस्तान देशों में स्थित है।
¨ किजिलकुम मरुस्थल – यह मरुस्थल कजाकिस्तान व उज्बेकिस्तान देशों में स्थित है।
¨ थार मरुस्थल –भारत व पाकिस्तान देशों में फैला थार अर्ग, रैग व हम्मादा तीनों प्रकार का मरुस्थल है जो विश्व का सर्वाधिक जैव विविधता वाला मरुस्थल है।
अफ्रीका महाद्वीप
अफ्रीका महाद्वीप के देश
देश | राजधानी | मुद्रा |
मिस्र | काहिरा | पाउण्ड |
सियरा लियोन | फ्रीटाउन | लियोन |
लीबिया | त्रिपोली | दीनार |
मोरक्को | रबात | दिरहम |
नाइजीरिया | अबुजा | नेइरा |
अंगोला | लुआंडा | क्वांजा |
नामीबिया | विडंहॉक | डॉलर |
सूडान | खार्तूम | पाउण्ड |
दक्षिण सूडान | जुबा | पाउण्ड |
कॉन्गो गणराज्य | किंशासा | जैरे |
कॉन्गो | ब्राजविले | फ्रैंक |
सोमालिया | मोगादिशु | शिलिंग |
सेशेल्स | विक्टोरिया | रुपया |
इथोपिया | अदिस अबाबा | बिर्र |
युगाण्डा | कम्पाला | शिलिंग |
बोत्सवाना | गेबोरोन | पुला |
केन्या | नैरोबी | शिलिंग |
मॉरीशस | पोर्ट लुईस | रुपया |
तंजानिया | दोदोमा | शिलिंग |
जाम्बिया | लुसाका | क्वाचा |
अल्जीरिया | अल्जीयर्स | दीनार |
रवांडा | किगाली | फ्रैंक |
जिम्बाब्वे | हरारे | डॉलर |
सेनेगल | डकार | फ्रैंक |
मोजाम्बिक | मपुटो | मेटिकल |
जिबूती | जिबूती | फ्रैंक |
इरिट्रिया | अस्मारा | नक्फा |
गैबन | लिब्रेवले | फ्रैंक |
गाम्बिया | बांजुल | दलासी |
घाना | अक्रा | सेडी |
नाइजर | निआगमी | फ्रैंक |
टोगो | लोम | फ्रैंक |
ट्यूनीशिया | ट्यूनिश | दीनार |
दक्षिण अफ्रीका | कैपटाउन (विधायी)प्रिटोरिया (प्रशासनिक) | रैड |
¨ अफ्रीका महाद्वीप क्षेत्रफल तथा जनसंख्या के आधार पर विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है।
¨ अफ्रीका महाद्वीप आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक, तकनीकी रूप से पिछड़ा होने के कारण इसे ‘अंधमहाद्वीप’ भी कहा जाता है।
¨ अफ्रीका महाद्वीप एकमात्र ऐसा महाद्वीप है जिससे कर्क रेखा, भू-मध्य रेखा तथा मकर रेखा गुजरती है।
अफ्रीका महाद्वीप की भौगोलिक स्थिति
· अफ्रीका महाद्वीप के पश्चिम में – अटलांटिक महासागर
· अफ्रीका महाद्वीप के पूर्व में – हिन्द महासागर
· अफ्रीका महाद्वीप के दक्षिण में – अंटार्कटिक महासागर
· अफ्रीका महाद्वीप के उत्तर में – भू-मध्य सागर
· अफ्रीका महाद्वीप के उत्तर-पूर्व में – लाल सागर
¨ अफ्रीका का सींग (Horn of Africa) अफ्रीका के पूर्वी भाग को कहा जाता है, जिसमें निम्न देश शामिल हैं–
1. सोमालिया 2. इथोपिया 3. जिबूती 4. इरिट्रिया
¨ अफ्रीका महाद्वीप का दक्षिणतम बिन्दु कैप अगुलहास (दक्षिण अफ्रीका) हैं।
अफ्रीका महाद्वीप के प्रमुख पर्वत
¨ एटलस पर्वत
· इस पर्वत की सर्वोच्च चोटी माउण्ट टुब्कल (4167मीं) है।
· यह मोरक्को, अल्जीरिया और टयूनीशिया देशों में फैला हुआ है।
¨ माउण्ट किलिमंजारो
· इस पर्वत को माउण्ट किबो के नाम से भी जाना जाता है।
· यह अफ्रीका महाद्वीप की सर्वोच्च चोटी (5895 मी.), जो तंजानिया में स्थित है। यह मृत ज्वालामुखी पर्वत है।
¨ ड्रेकन्सबर्ग पर्वत
· यह पर्वत दक्षिण अफ्रीका में स्थित है तथा इसकी सर्वोच्च चोटी थबाना नेत्याना है।
¨ माउण्ट केन्या
· केन्या देश में स्थित यह अफ्रीका की दूसरी सबसे ऊँची (5,199 मी.) चोटी है।
· यहाँ केन्या राष्ट्रीय उद्यान स्थित है।
¨ माउण्ट कैमरून
· अफ्रीका के कैमरून तटीय क्षेत्र में स्थित यह अफ्रीका का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी पर्वत है।
¨ कटंगा पर्वत
· यह जायरे एवं जाम्बिया का प्रमुख ताँबा, सोना, टिन, लोहा, हीरा उत्पादक क्षेत्र है।
अफ्रीका महाद्वीप के प्रमुख पठार
¨ जॉस का पठार–
· यह पठार नाइजीरिया के उत्तरी भाग व नाइजर देश में फैला है तथा टिन भण्डार के लिए प्रसिद्ध है।
¨ बाई का पठार
· अंगोला में स्थित उच्चभूमि जहाँ से जाम्बेजी नदी का उद्गम होता है। यह बॉक्साइट खनिज से सम्पन्न क्षेत्र है।
¨ अबीसीनिया का पठार
· इथोपिया में स्थित लावा निर्मित पठार, जो कॉफी उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है
¨ टांगानिका का पठार– तंजानिया में स्थित पठार, जो टांगानिका झील का पूर्वी भाग है।
¨ कटंगा पठार
· जायरे देश में स्थित पठार जो ताम्बा एवं यूरेनियम उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।
अफ्रीका महाद्वीप के प्रमुख मरुस्थल
¨ सहारा मरुस्थल
· यह विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल है, जो अफ्रीका के उत्तरी भाग में स्थित है।
· यह मरुस्थल अर्ग, रैग व हम्मादा तीनों प्रकार का है हम्मादा सहारा की पथरीली मरुभूमि है।
¨ साहिल मरुस्थल–यह अर्द्धशुष्क पट्टी सहारा मरुस्थल के दक्षिणी सीमा पर स्थित पवई सेनेगल से सूडान तक विस्तृत है।
¨ कालाहारी मरुस्थल
· यह मरुस्थल बोत्सवाना व नामीबिया देशों में स्थित है। यहाँ अफ्रीका महाद्वीप की प्राचीन जनजाति बुशमैन का निवास स्थल है।
· इस मरुस्थल में शुतुरमुर्ग पक्षी पाया जाता है।
¨ नूबियन मरुस्थल – मिस्र तथा सूडान की पूर्वी सीमा पर स्थित मरुस्थल, जो लाल सागर के पश्चिमी तट पर है।
¨ नामिब मरुस्थल
· अंगोला, नामीबिया व दक्षिण अफ्रीका में स्थित मरुस्थल, जिसमें खोई व बुशमैन जनजाति निवास करती है।
· इस मरुस्थल के निर्माण में बेंगुएला ठण्डी जलधारा का योगदान है।
अफ्रीका महाद्वीप की प्रमुख नदियाँ
¨ नील नदी
· श्वेत नील व ब्लू नील नामक दो शाखाओं का संयुक्त रूप नील नदी है। यह विश्व की सबसे लम्बी नदी (6650 किमी.) है। ।
· मिस्र में इस नदी पर अस्वान बाँध तथा नासिर झील स्थित है।
· मिस्र देश को नील नदी का वरदान कहा जाता है।
¨ जायरे/कॉन्गो नदी
· यह नदी लुआ लाबा एवं लुआ पूला नदियों के संगम से निकलती है तथा इसकी दो सहायक नदियाँ कसाई और उबांगी है।
· यह नदी भू-मध्य रेखा को दो बार काटती है।
· इस नदी पर लिविंग स्टोन व स्टेनले जलप्रपात स्थित है।
¨ लिम्पोपो नदी
· यह नदी दक्षिण अफ्रीका व जिम्बाब्वे की सीमा बनाती है।
· यह मकर रेखा को दो बार काटती है।
¨ नाइजर नदी
· यह नदी फुता जलयान (सियरा लियोन) से निकलकर गिनी, माली, नाइजर, नाइजीरिया से होकर गिनी की खाड़ी में गिरती है।
· इस नदी को पाम ऑयल नदी भी कहा जाता है।
· कैंजी बाँध इसी नदी पर स्थित है।
¨ जैम्बेजी नदी
· यह नदी कटंगा पठार से निकलकर मोजाम्बिक चैनल (हिन्द महासागर) में गिरती है।
· इस नदी पर विक्टोरिया जलप्रपात तथा करीबा बाँध स्थित है।
अफ्रीका महाद्वीप की प्रमुख झीलें
¨ विक्टोरिया झील
· अफ्रीका महाद्वीप की सबसे बड़ी झील, जहाँ से नील नदी (श्वेत नील) का उद्गम होता है।
· यह युगाण्डा, केन्या एवं तंजानिया देशों में स्थित है।
¨ टांगानिका झील
· बैकाल झील के बाद विश्व की दूसरी सबसे गहरी झील, जो तंजानिया, जायरे, बरूण्डी व जाम्बिया देशों में स्थित है ।
¨ न्यासा/मलावी झील
· अफ्रीका महाद्वीप की तीसरी सबसे बड़ी झील, जो तंजानिया, मोजाम्बिक व मलावी देश में स्थित है।
¨ वोल्टा झील – यह घाना में स्थित मीठे पानी की मानव निर्मित झील है।
¨ चाड झील – यह झील चाड, नाइजर व कैमरून देश में स्थित है।
¨ नासिर झील – यह मिस्र में नील नदी पर स्थित मानव निर्मित झील है।
¨ असाल झील – जिबूती देश में स्थित यह झील अफ्रीका का सबसे निम्नतम बिन्दु है।
उत्तरी अमेरिका महाद्वीप
उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के देश
देश | राजधानी | मुद्रा |
संयुक्त राज्य अमेरिका | वाशिंगटन डी.सी. | डॉलर |
कनाडा | ओटावा | डॉलर |
मैक्सिको | मैक्सिको सिटी | पीसो |
क्यूबा | हवाना | पीसो |
बरमूडा | हेमिल्टन | डॉलर |
बहामाज | नसाऊ | डॉलर |
कोस्टारिका | सैन जोस | कोलन |
ग्वाटेमाला | ग्वाटेमाला सिटी | क्वेटजल |
निकारा गुआ | मनागुआ | न्यू कोरडोबा |
जमैका | किंगस्टन | डॉलर |
ग्रेनाडा | सैंट जॉर्ज | डॉलर |
ग्वाडेलोप | बस्से तेरे | फ्रैंक |
अल साल्वाडोर | सैन साल्वाडोर | डॉलर |
हैती | पोर्ट ओ प्रिस | गोर्डे |
ग्रीनलैण्ड | नूक | क्रोन |
● उत्तरी अमेरिका के उत्तर में आर्कटिक महासागर, दक्षिण में मैक्सिको की खाड़ी, पूर्व में अटलांटिक महासागर तथा पश्चिम में प्रशान्त महासागर स्थित है।
● यह विश्व के क्षेत्रफल में तीसरा सबसे बड़ा व जनसंख्या में चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है।
● इस महाद्वीप की खोज 1492 ई. में क्रिस्टोफर कोलम्बस ने की थी तथा पुर्तगाली अमेरिगो वेस्पुस्सी के नाम पर इस महाद्वीप का नाम अमेरिका पड़ा।
● इस महाद्वीप को नई दुनिया के देश की संज्ञा दी जाती है।
● ग्रीनलैण्ड – यह विश्व का सबसे बड़ा द्वीप, जो भौगोलिक दृष्टि से उत्तरी अमेरिका का भाग, जबकि राजनीतिक एवं प्रशासनिक दृष्टि से डेनमार्क (यूरोप) के अधीन है।
उत्तरी अमेरिका महाद्वीप की प्रमुख पर्वत शृंखलाएँ
¨ अप्लेशियन पर्वतमाला–
· उत्तरी अमेरिका के पूर्वी तट पर स्थित यह पर्वतमाला विश्व की दूसरी सबसे प्राचीन पर्वतमाला है।
· इसकी सर्वोच्च चोटी माउण्ट मिशैल है।
¨ रॉकी पर्वतमाला–
· यह पर्वत शृंखला उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के पश्चिमी भाग में अलास्का से न्यू मैक्सिको तक फैली है, जो विश्व की दूसरी सबसे लम्बी पर्वतमाला है।
· इसकी सबसे ऊँची चोटी माउण्ट एल्बर्ट (4378 मी.) है।
¨ ब्रुक्स पर्वतमाला–उत्तरी अमेरिका महाद्वीप की सबसे उत्तरतम पर्वत माला, जो अलास्का प्रदेश में स्थित है।
¨ अलास्कन रेंज–इसकी सर्वोच्च चोटी “माउण्ट मैकिंले“ (6194 मी.) जो उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊँची चोटी है।
¨ मैकेंजी पर्वतमाला–यह कनाडा देश की सबसे लम्बी तथा सबसे ऊँची पर्वतमाला है।
¨ सियरा नेवादा–यू.एस.ए. में स्थित ब्लॉक पर्वत जो विश्व का सबसे बड़ा पर्वत खण्ड है।
उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के प्रमुख पठार
¨ युकान पठार–यह पठार संयुक्त राज्य अमेरिका के अलास्का में स्थित, जिसके उत्तर में ‘ब्रुक्सरेंज’ तथा दक्षिण में ‘अलास्कन रेंज’ है।
¨ मैक्सिको का पठार–पश्चिमी तथा पूर्वी सियरा माद्रे पर्वत श्रेणियों के मध्य मैक्सिको में स्थित है।
¨ कोलेरेडो का पठार–यह संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत में स्थित है।
¨ ब्रिटिश कोलम्बिया का पठार–यह पठार कनाडा के ब्रिटिश कोलम्बिया प्रांत में स्थित है।
¨ ओजार्क पठार–यह पठार संयुक्त राज्य अमेरिका में मिसौरी व अर्कान्सस प्रांत में स्थित है।
उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के प्रमुख मरुस्थल
¨ सोनोरन मरुस्थल–उत्तर-पश्चिमी भाग में विस्तृत उत्तरी अमेरिका का सबसे बड़ा मरुस्थल। इस मरुस्थल का निर्माण कैलिफोर्निया की ठण्डी जलधारा के प्रभाव से हुआ है।
¨ मोजाबे मरुस्थल–संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया क्षेत्र में स्थित एक गर्म मरुस्थल है।
¨ एरिजोना मरुस्थल– यह दक्षिणी कैलिफोर्निया प्रांत में स्थित एक गर्म मरुस्थल है।
उत्तरी अमेरिका महाद्वीप की प्रमुख झीलें
¨ सुपीरियर झील–संयुक्त राज्य अमेरिका एवं कनाडा की सीमा पर स्थित यह विश्व की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है।
¨ ह्यूरॉन झील–हिमानी निर्मित यह झील संयुक्त राज्य अमेरिका व कनाडा की सीमा पर स्थित है।
¨ मिशीगन झील–हिमानी निर्मित झील, जो पूर्णत: संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है इसके पश्चिमी तटों पर गैरी, शिकागो, मिल्वाकी नगर स्थित है।
¨ इरी झील–यह कनाडा व संयुक्त राज्य अमेरिका की सीमा पर स्थित है। इरी नहर द्वारा यह ह्यूरन झील से जुड़ी है साथ ही वेलैंड नहर द्वारा ओंटेरियो झील से जुड़ी है।
¨ ओंटेरियो झील–हिमानी निर्मित मीठे पानी की झील जो कनाडा एवं संयुक्त राज्य अमेरिका की सीमा पर स्थित है।
¨ विनिपेग झील–मीठे पानी की झील जिसके किनारे विनिपेग शहर स्थित है जो विश्व की गेहूँ मण्डी के नाम से विख्यात है।
¨ अथावास्का झील–हिमानी प्रभाव से निर्मित मीठे पानी की झील, जिसके उत्तरी तट पर यूरेनियम सिटी स्थित है।
उत्तरी अमेरिका महाद्वीप की प्रमुख नदियाँ
¨ रियोग्रैडी नदी–संयुक्त राज्य अमेरिका एवं मैक्सिको की सीमा बनाते हुए मैक्सिको की खाड़ी में गिरती है।
¨ मिसीसिपी नदी–पक्षी पाद डेल्टा के लिए प्रसिद्ध यह नदी अटलांटिक महासागर में गिरती है तथा यह सैंट लुईस में मिसौरी नदी से मिलती है।
¨ कोलेरैडो नदी–विश्व प्रसिद्ध ग्रैंड कैनियन इसी नदी पर स्थित है यह कैलिफोर्निया की खाड़ी में गिरती है।
¨ कोलम्बिया नदी–संयुक्त राज्य अमेरिका के रॉकी पर्वत से निकलकर प्रशांत महासागर में गिरती हैं। ग्रैंड कूली बाँध तथा बोलबिले बाँध इसी नदी पर स्थित है।
¨ मैकेंजी नदी–यह नदी ग्रेट स्लैव झील से निकलकर ब्यूफोर्ट सागर में गिरती है। यह कनाडा की सबसे लम्बी नदी है।
दक्षिण अमेरिका महाद्वीप
दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के देश
देश | राजधानी | मुद्रा |
कोलम्बिया | बोगोटा | पीसो |
इक्वाडोर | क्वेटो | डॉलर |
वेनेजुएला | काराकस | बोलिवर |
फ्रेंच गुयाना | केयेनी | फ्रैंक |
गुयाना | जॉर्जटाउन | डॉलर |
सुरीनाम | परामरिबो | डॉलर |
ब्राजील | ब्राजीलिया | रिएल |
उरूग्वे | मोंटेवीडियो | पीसो |
पेरू | लीमा | न्यू सोल |
बोलीविया | लापाज | बोलिवियानों |
पराग्वे | असन्सियान | गुआरानी |
चिली | सैंटियागो | पीसो |
अर्जेंटीना | ब्यूनस आयर्स | पीसो |
● यह महाद्वीप दक्षिणी प्रशांत महासागर तथा दक्षिणी अटलांटिक महासागर से तथा उत्तर में कैरेबियन सागर से घिरा हुआ है।
● दक्षिण अमेरिका, मध्य अमेरिका, मैक्सिको और कैरेबियाई देश संयुक्त रूप से ‘लैटिन अमेरिका’ कहलाता है।
● दक्षिण अमेरिका विश्व का क्षेत्रफल में चौथा तथा जनसंख्या में पाँचवाँ सबसे बड़ा महाद्वीप है।
● दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के तीन देशों से भू-मध्य रेखा गुजरती है।
1. इक्वाडोर 2. कोलम्बिया 3. ब्राजील
● दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के चार देशों से मकर रेखा गुजरती है।
1. चिली 2. अर्जेंटीना 3. ब्राजील 4. पराग्वे
● दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के दक्षिण भाग में “टेयरा-डेल-फ्यूगो” नामक द्वीप है, जो मुख्य भूमि से “मैगलन जलसंधि ” के द्वारा अलग होता है।
● दक्षिण अमेरिका का दक्षिणतम सिरा “हॉर्न अंतरीप” है।
दक्षिण अमेरिका महाद्वीप की प्रमुख पर्वतमालाएँ
¨ एण्डीज पर्वतमाला
· यह पर्वतमाला दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के उत्तर में कैरेबियन सागर से दक्षिण में टेयरा-डेल-फ्यूगो तक स्थित है।
· यह विश्व की सबसे लम्बी नवीन तथा हिमालय के बाद विश्व की दूसरी सबसे ऊँची पर्वतमाला है।
· इसकी सर्वोच्च चोटी माउण्ट एकांकागुआ (6960 मी) जो अर्जेंटीना व चिली देशों की सीमा पर स्थित है।
· एण्डीज पर्वतमाला पर बोलीविया की राजधानी लापाज विश्व की सर्वाधिक ऊँचाई पर स्थित राजधानी है।
दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के प्रमुख पठार
¨ बोलीविया का पठार
· यह दक्षिण अमेरिका का सबसे ऊँचा पठार है।
· इसी पठार पर विश्व की सबसे ऊँची नौकागम्य झील टिटिकाका स्थित है।
¨ पैटागोनिया का पठार–अर्जेंटीना में स्थित, यह गिरिपद पठार का सर्वोत्तम उदाहरण है।
¨ ब्राजील का पठार
· ब्राजील के पूर्वी भाग में स्थित पठार लौह अयस्क के भण्डारों से समृद्ध क्षेत्र है।
¨ गुयाना का पठार
· यह पठार वेनेजुएला में स्थित है।
· इस पठार की प्रमुख नदी ओरेनिको नदी है।
¨ मांटो ग्रासो का पठार
· ब्राजील के दक्षिण-पश्चिम भाग में बोलीविया की सीमा के पास स्थित पठार। जहाँ से पराग्वे नदी का उद्गम होता है।
दक्षिण अमेरिका महाद्वीप की प्रमुख नदियाँ
¨ अमेजन नदी
· जलग्रहण क्षेत्र के आधार पर विश्व की सबसे बड़ी तथा दूसरी सबसे लम्बी नदी है।
· यह नदी एंडीज पर्वतमाला से निकल कर ब्राजील से होकर अटलांटिक महासागर में गिरती है।
· इस नदी घाटी में विश्व के सबसे विस्तृत सदाबहार वर्षा वन पाए जाते हैं जिसे अमेजन, सेल्वास वर्षा वन कहते है।
¨ ओरिनिको नदी
· वेनेजुएला की प्रमुख नदी जो गुयाना के पश्चिमी कार्डिलेरा से निकलकर कैरेबियन सागर में गिरती है।
· इनकी सहायक कैरो नदी पर विश्व का सबसे ऊँचा एंजिल जलप्रपात स्थित है।
¨ पराना नदी
· दक्षिण अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी नदी, जिसका उद्गम ब्राजीलियन उच्च भूमि से होता है।
· यह नदी ब्राजील व पराग्वे की सीमा निर्धारण करती है। इस नदी पर स्थित पराना नगर अर्जेंटीना में स्थित है।
¨ साओफ्रांसिस्को नदी–यह नदी ब्राजील के मीनास गराइस पहाड़ियों से निकलकर दक्षिण अटलांटिक महासागर में गिरती है।
दक्षिण अमेरिका महाद्वीप की प्रमुख झीलें
¨ टिटिकाका झील
· बोलीविया के पठार में स्थित विश्व की सबसे ऊँची नौकागम्य झील, जो एक क्रेटर झील का उदाहरण है तथा यह दक्षिण अमेरिका की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील जो पेरु तथा बोलीविया की सीमा पर स्थित है।
· इसे ‘हनीमून झील’ भी कहते हैं।
¨ मराकाइबो झील–यह दक्षिण अमेरिका की सबसे बड़ी झील है तथा दक्षिण अमेरिका के उत्तर में स्थित झील जो पेट्रोलियम भण्डार के लिए प्रसिद्ध है।
दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के प्रमुख मरुस्थल
¨ अटाकामा मरुस्थल
· पेरू तथा चिली में स्थित विश्व का सबसे शुष्कतम मरुस्थल है। इस मरुस्थल में अरिका (चिली) नामक स्थान विश्व का शुष्कतम स्थान है।
¨ पेटागोनिया मरुस्थल–अर्जेंटीना में स्थित यह एक शीतोष्ण मरुस्थल है।
दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के प्रमुख घास के मैदान
¨ लानोस घासभूमि
· वेनेजुएला व कोलम्बिया में स्थित है। यह उष्ण कटिबंधीय घास का मैदान है।
¨ सेल्वास घासभूमि–अमेजन नदी बेसिन में पाए जाने वाले उष्णकटिबंधीय घास मैदान को सेल्वास कहते हैं।
¨ कैंपोस घास भूमि–ब्राजील में स्थित उष्णकटिबंधीय घास भूमि, जहाँ येर्बा नामक वनस्पति मिलती है।
¨ पम्पास घासभूमि–अर्जेंटीना में स्थित शीतोष्ण घास का मैदान।
World Geography Quiz ( 1 ) सौरमंडल से संबंधित प्रश्न एवं उत्तर
अंटार्कटिक महाद्वीप
● अंटार्कटिक महाद्वीप क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का पाँचवाँ सबसे बड़ा महाद्वीप है।
● अंटार्कटिक महाद्वीप की खोज जेम्स कुक ने की थी, लेकिन वह इसके मुख्य भूमि तक नहीं पहुँच पाया।
● अंटार्कटिक महाद्वीप की मुख्य भूमि की खोज करने वाले प्रथम व्यक्ति फेबियन वेलिंग शॉसेन तथा प्रथम भारतीय रामचरण जी थे।
● दक्षिण ध्रुव तक पहुँचने वाला प्रथम व्यक्ति एमण्डसन तथा प्रथम भारतीय डॉ. गिरिराज सिरोही थे।
● अंटार्कटिक का 98 प्रतिशत भाग सदा बर्फ से ढँका रहता है। पूर्णत: हिमाच्छादित रहने के कारण इसे ‘श्वेत महाद्वीप’ भी कहा जाता है।
● जनसंख्या प्रवास नहीं होने के कारण इसे निर्जन महाद्वीप भी कहा जाता है।
● शीत ऋतु और ग्रीष्म ऋतु में महाद्वीप का अलग-अलग आकार होने के कारण इसे गतिशील महाद्वीप भी कहा जाता है।
● यह महाद्वीप वैज्ञानिकों को पृथ्वी के बारे में अधिक जानकारी देने के अनोखे अवसर प्रदान करता है, इसलिए इसे विज्ञान के लिए समर्पित महाद्वीप कहा जाता हैं।
● भारत ने इस महाद्वीप पर अपने अनुसंधान केन्द्र स्थापित किए जो निम्न हैं–
1. दक्षिणी गंगोत्री 2. मैत्री 3. भारती
नोट:- भारत द्वारा हिमाद्री अनुसंधान केन्द्र आर्कटिक महासागर में स्थापित किया गया है।
● अंटार्कटिक महाद्वीप की सबसे लम्बी पर्वत शृंखला क्वीन मॉड पर्वत शृंखला है तथा सर्वोच्च चोटी माउण्ट विन्सन मैसिफ है।
● अंटार्कटिक महाद्वीप का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी माउण्ट इरेबस है जो पृथ्वी का सबसे दक्षिणतम सक्रिय ज्वालामुखी है।
● विश्व में सबसे कम तापमान अंटार्कटिक के वोस्टॉक में रिकॉर्ड किया गया था।
● रॉस सागर–यह विश्व का सबसे बड़ा समुद्रीय जैव संरक्षित क्षेत्र है।
● ओज़ोन परत में रिक्तीकरण की प्रक्रिया की खोज सबसे पहले अंटार्कटिक में हुई थी।
यूरोप महाद्वीप
यूरोप महाद्वीप के देश
देश | राजधानी | मुद्रा |
अल्बानिया | तिराना | लेक |
आइसलैण्ड | रिक्जेविक | क्रोना |
ऑस्ट्रिया | वियना | यूरो |
इटली | रोम | यूरो |
एस्टोनिया | ताल्लिन | यूरो |
क्रोएशिया | जाग्रेब | क्यूना |
जर्मनी | बर्लिन | यूरो |
डेनमार्क | कोपेनहेगन | डेनिश क्रोन |
नार्वे | ओस्लो | क्रोना |
नीदरलैण्ड | एम्सटर्डन | यूरो |
पुर्तगाल | लिस्बन | यूरो |
पॉलैण्ड | वारसा | ज्लोटी |
फिनलैण्ड | हेलसिंकी | यूरो |
फ्रांस | पेरिस | यूरो |
बुल्गारिया | सोफिया | यूरो |
बेल्जियम | ब्रुसेल्स | यूरो |
बेलारूस | मिंस्क | रूबल |
यूक्रेन | कीव | रिव्निया |
यूनाइटेड किंगडम | लंदन | पाउण्ड |
रोमानिया | बुखारेस्ट | लियु |
लातविया | रीगा | यूरो |
लक्जमबर्ग | लक्जमबर्ग शहर | यूरो |
लिथुआनिया | विल्नियस | यूरो |
स्पेन | मेड्रिड | यूरो |
स्लोवेनिया | जुब्लजाना | यूरो |
स्लोवाकिया | ब्रातिस्लावा | यूरो |
स्विट्जरलैण्ड | बर्न | स्विस फ्रैंक |
स्वीडन | स्टॉकहोम | क्रोना |
सर्बिया | बेलग्रेड | दीनार |
हंगरी | बुडापेस्ट | फोरिंट |
आयरलैण्ड | डबलिन | रूबल |
रूस | मॉस्को | रूबल |
● इस महाद्वीप के उत्तर में आर्कटिक महासागर, दक्षिण में अफ्रीका, भू-मध्यसागर, पूर्व में एशिया, कैस्पियन सागर और यूराल पर्वतमाला तथा पश्चिम में अटलांटिक महासागर स्थित है।
● यह महाद्वीप क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का छठा तथा जनसंख्या की दृष्टि से तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है।
● यूरोप महाद्वीप के अधिकांश देश तीनों ओर से सागरों से घिरे होने के कारण इसे ‘प्रायद्वीपों का महाद्वीप’ भी कहते हैं।
● इस महाद्वीप का सर्वोच्च बिन्दु एल्ब्रुश पर्वत व निम्नतम बिन्दु कैस्पियन सागर है।
● विश्व की उत्तरतम राजधानी रेक्जाविक जो आइसलैण्ड की राजधानी है।
यूरोप महाद्वीप के प्रमुख पर्वत
¨ पिरेनीज पर्वत
· यह पर्वत स्पेन व फ्रांस की सीमा बनाता है तथा इनकी सर्वोच्च चोटी पोको डी अनीटो (स्पेन) जो 3404 मी. ऊँची है।
¨ काकेशस पर्वत–
· यह काला सागर एवं कैस्पियन सागर के मध्य स्थित नवीन वलित पर्वत है।
· इस पर्वत की सर्वोच्च चोटी माउण्ट एल्ब्रुश (5633 मी.), जो यूरोप महाद्वीप की सर्वोच्च चोटी है।
¨ आल्प्स पर्वत
· यह पर्वत फ्रांस, इटली, मोनाको, जर्मनी, स्लोवेनिया, लिचेन्सटीन, स्विट्जरलैण्ड तथा ऑस्ट्रिया में फैला है।
· इस पर्वत की सर्वोच्च चोटी माउण्ट ब्लॉक (4810 मी.) है
¨ जूरा पर्वत–जुरैसिक काल में निर्मित मोड़दार पर्वत, जो फ्रांस व स्विट्जरलैंड प्रदेश की सीमा बनाता है।
¨ वॉस्जेस पर्वत–यह पर्वत फ्रांस एवं जर्मनी की सीमा बनाता है।
¨ ब्लैक फॉरेस्ट पर्वत
· यह जर्मनी में स्थित एक ब्लॉक पर्वत का उदाहरण है।
¨ पेनाइन पर्वत–इंग्लैण्ड के उत्तर से दक्षिण में फैला हुआ प्राचीन मोड़दार पर्वत, जो एक अवशिष्ट पर्वत का उदाहरण है।
¨ एपेनाइन पर्वत–इटली में स्थित अल्पाइन क्रम का मोड़दार पर्वत जिसकी सर्वोच्च चोटी – माउण्ट कोर्नोग्रैडे है।
¨ यूराल पर्वत
· यह यूरोप व एशिया की सीमा निर्धारित करने वाला वलित पर्वत है।
· इस पर्वत से यूराल नदी का उद्गम होता है।
यूरोप महाद्वीप के प्रमुख पठार
¨ बवेरियन पठार
· यह पठार जर्मनी के दक्षिणी भाग में स्थित है।
· यह पठार डेन्यूब नदी व कांन्सटेन्स झील के मध्य स्थित है।
¨ मेसेटा का पठार–स्पेन व पुर्तगाल देशों के मध्य स्थित पठार जिसे आइबेरियन पठार भी कहा जाता है।
¨ मैसिफ का पठार–फ्रांस देश में स्थित पठार, जिससे सेन व लॉयर नदियों का उद्गम होता है।
¨ स्कैंडीनेवियर पठार–यह पठार डेनमार्क, नॉर्वे व स्वीडन में स्थित है।
Indian and world geography Quiz ( 1 ) : प्राचीन सभ्यताएं एवं धर्म
यूरोप महाद्वीप की प्रमुख नदियाँ
¨ डेन्यूब नदी
· यह नदी ब्लैक फॉरेस्ट पर्वत से निकलकर काला सागर में गिरती है यह विश्व की एकमात्र ऐसी नदी है जो आठ देशो से होकर गुजरती है।
¨ राइन नदी
· यह स्विट्जरलैंण्ड के आल्प्स पर्वत से निकल कर उत्तरी सागर में गिरती है।
· यह नदी विश्व की सबसे व्यस्ततम नदी है। इस पर रॉटरडम बन्दरगाह स्थित है।
¨ रोन नदी
· यह नदी स्विट्जरलैण्ड के आल्प्स से निकलकर भू-मध्य सागर में गिरती है। सौने इसकी सहायक नदी है।
· फ्रांस का लियोन शहर इसी नदी पर स्थित है।
¨ पो नदी
· इटली की गंगा नाम से प्रसिद्ध यह नदी आल्प्स पर्वत से निकलकर एड्रियाटिक सागर में गिरती है। यह नदी इटली में लोम्बार्डी मैदान का निर्माण करती है।
¨ टाइबर नदी
· इटली की राजधानी ‘रोम’ इसी नदी पर स्थित है।
¨ सीन नदी–फ्रांस की राजधानी पेरिस इसी पर स्थित है यह नदी इंग्लिश चैनल में गिरती है।
¨ विस्तुला नदी–पोलैण्ड की सबसे महत्त्वपूर्ण नदी, जिसके किनारे पोलैण्ड की राजधानी वारसा स्थित है।
¨ वोल्गा नदी
· यह रूस की वाल्दई पहाड़ी से निकलकर कैस्पियन सागर में गिरती है।
· यह यूरोप महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी है।
¨ यूराल नदी–एशिया और यूरोप की सीमा बनाने वाली यह नदी कैस्पियन सागर में गिरती है।
यूरोप महाद्वीप की प्रमुख झीलें
¨ लाडोगा झील
· यह यूरोप महाद्वीप की सबसे बड़ी झील है। इस झील में स्विर, वोलखोव व वुओक्सो नदियाँ आकर गिरती है।
¨ ओनेगा झील
· लाडोगा झील के बाद यह यूरोप की दूसरी सबसे बड़ी झील है। इस झील में शूया, सूना, वोदला नदी आकर गिरती है।
¨ कान्सेटेन्स झील – स्विस आल्प्स के उत्तर में स्थित झील जो जर्मनी, स्विट्जरलैण्ड व ऑस्ट्रिया देशों में स्थित है।
¨ आइसेल झील – नीदरलैण्ड में स्थित झील जो पहले आंतरिक सागर जुडर जी का भाग थी।
¨ वेनर्न झील – यह स्वीडन की सबसे बड़ी झील जो यूरोप महाद्वीप की तीसरी सबसे बड़ी झील है।
¨ वैटर्न झील – यह स्वीडन की दूसरी सबसे बड़ी झील है।
ऑस्ट्रेलिया/ओशेनिया महाद्वीप
World Geography Map Pdf Notes For Upsc
ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के देश
देश | राजधानी | मुद्रा |
ऑस्ट्रेलिया | कैनबरा | डॉलर |
न्यूजीलैण्ड | वेलिंगटन | डॉलर |
माइक्रोनेशिया | पीलीकीर | डॉलर |
फिजी | सुआ | डॉलर |
मार्शल द्वीप | मजुरो | डॉलर |
नौरू | यारेन | डॉलर |
तुवालू | फुनाफुट | डॉलर |
टोंगा | नकोअलाफा | पांग |
वानाआतू | पोर्ट विला | वातु |
किरिबाती | तरावा | डॉलर |
पापुआ न्यू गिनी | पोर्ट मोरेस्वी | कीना |
फ्रेंच पोलिनेशिया | पापीते | फ्रैंक |
पश्चिमी सामोआ | एपिआ | ताला |
● ओशेनिया में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैण्ड और प्रशांत महासागर के छोटे बड़े द्वीप सम्मिलित है।
● इस महाद्वीप में सबसे बड़ा देश ऑस्ट्रेलिया व सबसे छोटा नौरू है।
● इस महाद्वीप में सबसे बड़ा देश ऑस्ट्रेलिया होने के कारण इसको ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप भी कहा जाता है।
● यह महाद्वीप हिन्द महासागर एवं प्रशांत महासागर के बीच अवस्थित है। तथा उत्तर-पश्चिम में तिमोर सागर, उत्तर में अराफूरा सागर व कार्पेंन्ट्रिया की खाड़ी तथा पूर्व में ग्रेट ऑस्ट्रेलियन बाइट से घिरा हुआ है।
● इस महाद्वीप की खोज सर्वप्रथम जैम्स कुक ने तथा इस महाद्वीप का ऑस्ट्रेलिया नाम मैथ्यू फिल्डर्स ने रखा था।
● यह सबसे छोटा महाद्वीप है जो दक्षिण गोलार्द्ध में स्थित है। मकर रेखा इसके मध्य से गुजरती है।
● ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप को द्वीपीय महाद्वीप तथा प्यासी भूमि का महाद्वीप भी कहा जाता है।
● ऑस्ट्रेलिया के कुल 6 प्रांत है–
प्रांत | राजधानी |
पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया | पर्थ |
उत्तरी ऑस्ट्रेलिया | डार्विन |
दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया | एडिलेड |
क्वीन्सलैण्ड | ब्रिस्बेन |
न्यू साउथ वेल्स | सिडनी |
विक्टोरिया | मेलबर्न |
दो केन्द्र शासित प्रांत व राजधानी | |
कैनबरा | कैनबरा |
तस्मानिया | होबार्ट |
ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के प्रमुख पर्वत
¨ ग्रेट डिवाइडिंग रेंज
· यह ऑस्ट्रेलिया की सबसे लम्बी पर्वत शृंखला है जो ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी भाग में स्थित है।
· यह विश्व की चौथी सबसे लम्बी पर्वत शृंखला, जिसकी सर्वोच्च चोटी माउण्ट कोशिस्युस्को (2230 मी.) जो ऑस्ट्रेलिया की सर्वोच्च चोटी है।
¨ डार्लिंग रेंज–पश्चिमी ऑस्टेलिया के दक्षिणी पश्चिमी भाग में स्थित पर्वत जो लौह अयस्क क्षेत्र है।
¨ ब्लू माउंटेन्स–न्यू साउथ वेल्स के दक्षिण-पश्चिम में स्थित ग्रेट डिवाइडिंग रेंज का एक विस्तार जिसका रंग यूकेलिप्टस के तेल की बूँन्दों के कारण नीला प्रतीत होता है।
¨ मैक्डोनाल्ड श्रेणी–मध्य ऑस्ट्रेलिया क्षेत्र में स्थित पर्वत श्रेणी जिनसे अनेक छोटी नदियों का उद्गम होता है।
¨ ग्रेट बैरियर रीफ
· ऑस्टेलिया के उत्तर-पूर्वी तट के साथ साथ समुद्र में एक प्रवाल भित्ति, जिसे ग्रेट बैरियर रीफ कहते है।
· इसकी कुल लम्बाई 1900 कि.मी. से अधिक है।
· इस प्रवालभित्ति का निर्माण छोटे-छोटे (मूंगा) जीवों के अस्थि–पंजरों के लगातार जमाव से हुआ है।
· इसे समुद्र का बगीचा भी कहा जाता है।
ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के प्रमुख पठार
¨ किम्बरले पठार–उत्तर-पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में स्थित पठार जो सोने व हीरे भण्डार के लिए विश्व प्रसिद्ध है।
¨ हेमर्सले पठार– यह ऑस्ट्रेलिया के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है।
¨ अर्नहेम पठार–यह ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्षेत्र में स्थित है।
¨ टुआम्बा पठार – ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैण्ड प्रांत के दक्षिण-पूर्व भाग में स्थित पठार।
ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के प्रमुख मरुस्थल
¨ ग्रेट विक्टोरिया मरुस्थल–दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया प्रांत व पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया प्रांत में स्थित यह ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का सबसे बड़ा मरुस्थल है।
¨ ग्रेट सेंडी मरुस्थल–कैनिंग बेसिन के नाम से प्रसिद्ध उत्तरी पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में स्थित मरुस्थल।
¨ सिम्पसन मरुस्थल–यह प्राकृतिक गैस से युक्त मध्य ऑस्ट्रेलिया के एलिस स्प्रिंग भाग में स्थित है।
¨ स्टुअर्ट मरुस्थल–न्यू साउथ वेल्स व क्वींसलैण्ड की सीमा पर स्थित एक उष्ण मरुस्थल ।
¨ तनामी मरुस्थल–ऑस्ट्रेलिया के इस मरुस्थल में कोयोटी सोने की खान स्थित है।
¨ गिब्सन मरुस्थल–यह पश्चिम ऑस्ट्रेलिया में स्थित है।
ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की प्रमुख नदियाँ
¨ मुर्रे-डार्लिंग नदी
· इस नदी का उद्गम ग्रेट डिवाइडिंग रेंज से होता है।
· ये नदियाँ मिलकर ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी नदी तंत्र का निर्माण करती है।
· इन नदियों के मध्य ‘रेवेरिना का मैदान’ है, जो गेहूँ उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।
¨ विक्टोरिया नदी–यह नदी ऑस्ट्रेलिया के उत्तर-पश्चिम में किम्बरले पठार से निकलती है।
¨ स्वान नदी–ऑस्ट्रेलिया का पर्थ शहर स्वान नदी के तट पर स्थित है।
ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के अन्य द्वीप
माइक्रोनेशिया |
à माइक्रोनेशिया में चार द्वीप समूह गिल्बर्ट, कैरोलीन, मार्शल तथा उत्तरीमारियाना द्वीप सम्मिलित हैं। |
पोलीनेशिया |
à यह मेलोनेशिया तथा माइक्रोनेशिया के पूर्व में स्थित द्वीप समूह है।à इसके मुख्य द्वीप – हवाई, समाओ, टोंगा, पूर्वी किरिबाती मुख्य है। |
जीलैण्ड्रिया |
à 95 प्रतिशत हिस्सा प्रशान्त महासागर के नीचे स्थित है। यह गौंडवानालैण्ड का भाग है।à इस द्वीप को आठवाँ महाद्वीप की संज्ञा दी जाती है। |
मेलोनेशिया |
à यह इण्डोनेशिया व फिलीपींस के मध्य स्थित है।à इनका पश्चिमी द्वीप ‘न्यू गिनी द्वीप’ है। |
अगर आपकी जिद है सरकारी नौकरी पाने की तो हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर ले
Join Whatsapp Group | Click Here |
Join Telegram | Click Here |
Pingback: विश्व के प्रमुख संगठन एवं उनके मुख्यालय
Pingback: भारत की जनसंख्या ( Population of India ) : Geography Notes