आपने बहुत सारी परीक्षाओं में देखा होगा कि टाइगर रिजर्व क्षेत्र के बारे में बहुत बार प्रश्न पूछा जाता है अगर आप भारत के प्रमुख टाइगर रिजर्व से संबंधित नोट्स पढ़ना चाहते हैं तो यह पोस्ट आपके लिए है जिसमें हमने सभी महत्वपूर्ण टाइगर क्षेत्र के बारे में आपको बताया है क्योंकि यह एक बहुत महत्वपूर्ण टॉपिक है जहां से काफी बार प्रश्न रिपीट होते रहते हैं इसलिए आपको एक बार इन्हें जरूर पढ़ना चाहिए और अच्छे से याद कर लेना चाहिए
भारत के प्रमुख टाइगर रिजर्व
1. जिम कार्बेट बाघ संरक्षित प्रदेश :-
· कुमाऊँ हिमालय के पादगिरि के क्षेत्र में संरक्षित प्रदेश लगभग 521 वर्ग किमी. के क्षेत्र में फैला हुआ है।
यह भारत का सबसे पुराना राष्ट्रीय उद्यान है। यह पहले हेली राष्ट्रीय उद्यान के नाम से जाना जाता था।
2. पीलीभीत टाइगर रिज़र्व :-
· यह टाइगर रिज़र्व उत्तर-प्रदेश में अवस्थित है। सितंबर 2008 में इसे टाइगर रिज़र्व घोषित किया गया। यह जानवरों की (भयानक) ऐसी प्रजातियों का प्रवास है जो दुर्लभ या लुप्त प्राय: के कगार पर है।
3. दुधवा बाघ संरक्षित प्रदेश :-
· यह हिमालय के निचले भाग में नेपाल की सीमा तथा उत्तर-प्रदेश के तराई के मैदान के निकट स्थित है। यह बाघों/चिड़ियाघर में जन्मे बाघों तथा दलदल में पाए जाने वाले हिरनों का अभयारण्य है।
4. वाल्मीकि बाघ संरक्षित प्रदेश :-
· यह राष्ट्रीय उद्यान बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में स्थित है तथा 840 वर्ग किमी. के प्रदेश में फैला हुआ है।
5. सरिस्का बाघ संरक्षित प्रदेश :-
· यह राजस्थान के अलवर जिले में स्थित है। इसकी स्थापना वर्ष 1955 में की गई तथा वर्ष 1978 में इसे एक बाघ संरक्षित प्रदेश घोषित किया गया।
6. पन्ना बाघ संरक्षित प्रदेश :-
· यह राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित है। यह चीतल, चींकारा, सांभर, रीछ का निवास स्थान है।
7. रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान :-
· राजस्थान के दक्षिण-पूर्व में स्थित यह उद्यान सवाई माधोपुर जिले के अंतर्गत आता है। इस उद्यान को बनास नदी घेरे हुए हैं।
8. बांधवगढ़ बाघ संरक्षित प्रदेश :-
· यह संरक्षित प्रदेश मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में स्थित है। यह 105 वर्ग किमी. में फैला है। इसकी स्थापना वर्ष 1968 में हुई थी।
9. बोरी-सतपुड़ा पेंच :-
· यह बाघ संरक्षित प्रदेश मध्य प्रदेश में स्थित है तथा वर्ष 1986 वर्ग किमी. में फैला हुआ है।
10. कान्हा बाघ संरक्षित प्रदेश :-
· यह मध्य प्रदेश के मांडला तथा बालाघाट जिले में स्थित है। इस राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना वर्ष 1955 में की गई थी। यह 1000 वर्ग किमी. में फैला हुआ है।
11. अचनाकमार :-
· यह छत्तीसगढ़ में अवस्थित है। यहाँ- लिओपर्ड, बंगाली शेर, वाइल्ड बिसोन आदि पाए जाते हैं।
12. पलामू बाघ संरक्षित प्रदेश :-
· झारखंड में अवस्थित यह प्रदेश केवल टाइगरों के लिए संरक्षित क्षेत्र है।
13. सुंदरवन बाघ संरक्षित प्रदेश :-
· यह पश्चिम बंगाल के सुंदरवन डेल्टा में स्थित है। यह एक बाघ संरक्षित प्रदेश है। यूनेस्को द्वारा घोषित वर्ल्ड हेरीटेज साइट तथा एक जीवमंडल संरक्षित प्रदेश है।
14. सिमलीपाल बाघ संरक्षित प्रदेश :-
· यह ओडिशा के मयूरभंज जिले में स्थित है।
15. मेलघाट बाघ संरक्षित प्रदेश :-
· महाराष्ट्र के इस बाघ संरक्षित प्रदेश की स्थापना वर्ष 1973 में की गई थी। यह 1677 वर्ग किमी. के प्रदेश में फैला हुआ है। यहाँ बाघों के अलावा तेंदुआ, भालू, हाथी, लंगूर, बंदर, चीतल, हिरन आदि पाए जाते हैं एवं विभिन्न प्रकार के पक्षी भी पाए जाते हैं।
16. पेंच बाघ संरक्षित प्रदेश :-
· यह संरक्षित प्रदेश मध्य प्रदेश के सिवनी तथा छिंदवाड़ा जिले में स्थित है। इसकी स्थापना वर्ष 1998 में की गई थी। इसका नाम पेंच नदी के नाम पर रखा गया।
17. तोडोबा-अंधेरी बाघ संरक्षित प्रदेश :-
· महाराष्ट्र का यह बाघ संरक्षित प्रदेश वर्ष 1993 में स्थापित हुआ। यह 620 वर्ग किमी. के प्रदेश में फैला हुआ है।
18. इंद्रावती बाघ संरक्षित प्रदेश :-
· यह राष्ट्रीय उद्यान छत्तीसगढ़ के डांडेवाला जिले में स्थित है। इसका नाम निकटवर्ती नदी इंद्रावती के नाम पर रखा गया। यह दुर्लभ जंगली भैंसों का वासस्थान है।
19. नागार्जुन सागर बाघ संरक्षित प्रदेश :-
· नागार्जुन सागर बाघ संरक्षित प्रदेश (आंध्र प्रदेश) के निकट स्थित इस बाघ संरक्षित प्रदेश की स्थापना वर्ष 1982 में की गई थी। यह 500 वर्ग किमी. प्रदेश में फैला हुआ है।
20. भद्रा बाघ संरक्षित प्रदेश :-
· कर्नाटक में स्थित इस संरक्षित प्रदेश की स्थापना वर्ष 1998 में हुई।
21. बांदीपुर बाघ संरक्षित प्रदेश :-
· यह भारत का एक प्रसिद्ध बाघ संरक्षित प्रदेश है जो नीलगिरि जीवमंडल संरक्षित प्रदेश का भाग है।
22. मुदुमलाई टाइगर रिज़र्व :-
· मुदुमलाई नेशनल पार्क तथा वाइल्ड सेन्च्युरी को अब टाइगर रिज़र्व घोषित कर दिया गया है।
23. पेरियार बाघ संरक्षित प्रदेश :-
· यह केरल के पेरियार नदी के किनारे स्थित है। इसकी स्थापना वर्ष 1973 में हुई थी।
24. अन्नामलाई-पारंबीकुलम टाइगर रिज़र्व :-
· यह केरल तथा तमिलनाडु की सीमा पर अन्नामलाई पहाड़ियों तथा नेल्लमपट्टी पहाड़ियों के संगम पर अवस्थित है।
25. मुंडनतुरई-कलक्कड़ बाघ संरक्षित प्रदेश :-
· वर्ष 1988 में स्थापित तमिलनाडु का यह बाघ संरक्षित प्रदेश लगभग 800 वर्ग किमी. के प्रदेश में फैला हुआ है।
26. बक्सा बाघ संरक्षित प्रदेश :-
· यह राष्ट्रीय उद्यान उत्तरी बंगाल के बक्सा पहाड़ियों पर अवस्थित है।
27. मानस बाघ संरक्षित प्रदेश :-
· मानस राष्ट्रीय उद्यान यूनेस्को द्वारा घोषित एक वर्ल्ड हेरीटेज साइट है। यह प्रोजेक्ट टाइगर रिज़र्व तथा ऐलिफैंट रिज़र्व भी है। यह असम में अवस्थित है।
28. काजीरंगा आरक्षित क्षेत्र :-
· असम के गोलाघाट तथा नागाँव जिले में फैला यह उद्यान एवं अंतर्राष्ट्रीय धरोहर है। यहाँ ब्रह्मपुत्र नदी बहती है। यहाँ विश्व के बाघों की सबसे घनी आबादी है। इसे वर्ष 2006 में टाइगर रिज़र्व घोषित किया गया।
29. दंपा बाघ संरक्षित :-
· यह प्रदेश मिजोरम के पहाड़ी इलाके में स्थित है। इसकी स्थापना वर्ष 1994 में हुई।
30. गिर बाघ संरक्षित प्रदेश :-
· यह उद्यान ससन गिर के नाम से भी जाना जाता है तथा यह विशुद्ध एशियाई शेर का एक मात्र वासस्थान है। यह पूर्ण रूप से संरक्षित प्रदेश (राष्ट्रीय उद्यान) के लिए 256 किमी. में फैला है तथा अभयारण्य के लिए 1153 किमी. में फैला हुआ है।
अगर आपकी जिद है सरकारी नौकरी पाने की तो हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर ले
Join Whatsapp Group | Click Here |
Join Telegram | Click Here |
नीचे कमेंट करके जरूर बताना आपको हमारी इस भारत के प्रमुख टाइगर रिजर्व पोस्ट के नोट्स कैसे लगे ताकि हम आपके लिए निरंतर ऐसे ही टॉपिक अनुसार नोट्स उपलब्ध करवा सकें
1 thought on “भारत के प्रमुख टाइगर रिजर्व”